DSP संजीव कुमार के 3 ठिकानों पर SVU की छापेमारी:,पटना में करोड़ों की कोठी, सोने-चांदी की वैल्यू के लिए जौहरी बुलाया गया

स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने शुक्रवार सुबह  जहानाबाद के DSP संजीव कुमार के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। रेड पटना में आलीशान कोठी, जहानाबाद के सरकारी आवास और खगड़िया के अस्पताल में की जा रही है। संजीव कुमार पर भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप हैं।SVU सूत्रों के मुताबिक, DSP के खिलाफ जहानाबाद में FIR दर्ज है। जांच में सामने आया कि उन्होंने लगभग ₹1.52 करोड़ की अवैध संपत्ति जुटाई है, जो ....

DSP संजीव कुमार के 3 ठिकानों पर SVU की छापेमारी:,पटना में करोड़ों की कोठी, सोने-चांदी की वैल्यू के लिए जौहरी बुलाया गया

स्पेशल विजिलेंस यूनिट (SVU) ने शुक्रवार सुबह  जहानाबाद के DSP संजीव कुमार के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। रेड पटना में आलीशान कोठी, जहानाबाद के सरकारी आवास और खगड़िया के अस्पताल में की जा रही है। संजीव कुमार पर भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के गंभीर आरोप हैं।SVU सूत्रों के मुताबिक, DSP के खिलाफ जहानाबाद में FIR दर्ज है। जांच में सामने आया कि उन्होंने लगभग ₹1.52 करोड़ की अवैध संपत्ति जुटाई है, जो उनकी सरकारी आय से कहीं अधिक है।

छापेमारी के ठिकाने और घटनाक्रम
खगड़िया के नेक्टर अस्पताल में सुबह 8 बजे से रेड चल रही है। ये बिल्डिंग DSP की है। इसे उन्होंने किराए पर अस्पताल को दे दिया है। अस्पताल में मरीज भी भर्ती हैं उनका इलाज चल रहा है। 3 से 4 गाड़ियों में 10 अधिकारी यहां रेड करने पहुंचे हैं।जहानाबाद के गांधी मैदान में DSP के सरकारी आवास में छापेमारी चल रही है। यहां भी सुबह 8 बजे से रेड जारी है। 4 से 5 गाड़ियों में 10 से 15 अधिकारियों की टीम यहां पहुंची है। बाहर पुलिस तैनात है।पटना के आशियाना रोड पर DSP की आलीशान कोठी पर भी रेड चल रही है। सुबह करीब साढ़े 7 बजे टीम यहां पहुंची थी।घर में सोने-चांदी के गहने मिले हैं। नाप-तौल के लिए सतीश नामक जौहरी को बुलाया गया है। 

DSP का बैकग्राउंड
बता दें कि जहानाबाद के DSP बनने से पहले संजीव कुमार CM सिक्योरिटी में थे।DSP बनने से पहले रामनगरी के सेक्टर 3 में ही एक दरोगा के मकान में रेंट पर रहते थे। बाद में प्लॉट खरीदा और मकान बनाया। आपसाप के लोगों ने बताया, DSP को तंत्र मंत्र में पूरा विश्वास है। अपने आवास पर अलग अलग प्रजाति के दो दर्जन से अधिक पक्षी हैं। कुत्ते भी पाले हैं।संजीव कुमार गुरुवार की शाम पटना स्थित आवास पर पहुंच गए थे। अभी घर के अंदर मौजूद हैं।

SVU के DSP सुधीर कुमार ने बताया .....
SVU के DSP सुधीर कुमार ने बताया कि जहानाबाद आवास से लाखों रुपये कैश और कई जमीन के कागजात बरामद हुए हैं। अभी कैश की सटीक गिनती और संपत्ति का मूल्यांकन जारी है। पुख्ता सबूत मिलने के बाद कोर्ट से वारंट लेकर यह कार्रवाई की गई है।DSP के तीनों ठिकानों पर SVU की अलग-अलग टीमें अब भी मौजूद हैं और तलाशी जारी है।