बिहार में TRE-4 की तैयारी तेज, 46,882 पदों पर होगी भर्ती
बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण (TRE-4) की तैयारी शुरू कर दी है। आयोग....
बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही शिक्षक भर्ती प्रक्रिया ने रफ्तार पकड़ ली है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने शिक्षक भर्ती परीक्षा के चौथे चरण (TRE-4) की तैयारी शुरू कर दी है। आयोग की ओर से 20 अप्रैल तक नोटिफिकेशन जारी किए जाने की संभावना है। अभ्यर्थी 26 से 30 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।
परीक्षा की तिथि 22 से 27 सितंबर निर्धारित
इस बार कुल 46,882 पदों पर नियुक्तियां होनी हैं। परीक्षा की तिथि 22 से 27 सितंबर निर्धारित की गई है।TRE-4 में अभ्यर्थियों को 38 जिलों का प्राथमिकता क्रम भरना होगा। आयोग ने साफ किया है कि अगर अभ्यर्थी चॉइस नहीं भरते हैं, तो उनका आवेदन रिजेक्ट कर दिया जाएगा।
प्रक्रिया में बड़ा बदलाव
इस बार चयन प्रक्रिया BPSC सिविल सेवा परीक्षा की तरह होगी। मेरिट के आधार पर जिले का आवंटन किया जाएगा। यदि चयनित जिले में सीट उपलब्ध नहीं होगी, तो उम्मीदवार का चयन नहीं होगा।इसके अलावा, एक नया नियम भी लागू किया गया है। पहले आवेदन शुल्क जमा करना होगा, उसके बाद ही फॉर्म भरने का लिंक खुलेगा।
मुख्यमंत्री की सक्रियता बढ़ी
इधर, बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी प्रशासनिक कामकाज को लेकर लगातार सक्रिय हैं।उन्होंने कई विभागों की समीक्षा बैठक की।सचिवालय में अधिकारियों के साथ योजनाओं की प्रगति पर चर्चा की।नगर विकास विभाग के कामकाज का जायजा लिया।गुरुवार को मुख्यमंत्री तख्त श्री हरमंदिर साहिब पटना साहिब पहुंचे, जहां उन्होंने मत्था टेका और दरबार में हाजिरी लगाई।
गुरुद्वारा प्रबंधन समिति ने उनका स्वागत सिरोपा देकर किया। मुख्यमंत्री लगभग 20 मिनट तक वहां रहे और गुरुद्वारे से जुड़ी जानकारी भी प्राप्त की।













