लाखों रुपये जलाकर सबूत मिटाने वाला इंजीनियर फिर EOU के निशाने पर,: विनोद कुमार राय के 3 ठिकानों पर रेड, करोड़ों की संपत्ति का खुलासा
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह पटना और समस्तीपुर में ग्रामीण कार्य विभाग के एक एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के तीन ठिकानों पर छापेमारी की गई।इंजीनियर पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 3 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित की है। इस कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी स्तर के अधिकारी..........

बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ आर्थिक अपराध इकाई (EOU) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है। गुरुवार सुबह पटना और समस्तीपुर में ग्रामीण कार्य विभाग के भ्रष्ट इंजीनियर विनोद कुमार राय के तीन ठिकानों परछापेमारी की गई।पटना, समस्तीपुर और सीतामढ़ी में बड़ी कार्रवाई की जा रही। इंजीनियर पर आरोप है कि उन्होंने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए 3 करोड़ 38 लाख रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित की है। इस कार्रवाई का नेतृत्व डीएसपी स्तर के अधिकारी कर रहे हैं। दरअसल, इस बार नया मामला समस्तीपुर से ही जुड़ा हुआ है। बिहार पुलिस मुख्यालय से मिले आदेश के बाद ईओयू की टीम ताबड़तोड़ छापेमारी कर रही है। इस बार विनोद कुमार राय पर आय से 3 करोड़ 38 लाख से अधिक की अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगा है। ऐसे में एक बार फिर हुई इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मच गया है।
भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं
EOU की टीम ने आवास और कार्यालय से दस्तावेज, बैंक खातों की जानकारी और अन्य संपत्ति से जुड़े सबूतों की जांच शुरू कर दी है। इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।सूत्रों का कहना है कि ग्रामीण कार्य विभाग में लंबे समय से भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही थीं। इन्हीं शिकायतों के आधार पर जांच शुरू हुई और आज यह बड़ी छापेमारी हुई।
आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप
मिली जानकारी के मुताबिक आर्थिक अपराध इकाई ने इंजीनियर के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। सूत्रों के अनुसार, इंजीनियर पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने और अपने पद का दुरुपयोग करने का गंभीर आरोप है। EOU की टीम ने गुरुवार सुबह पटना और समस्तीपुर , सीतामढ़ी में इंजीनियर के आवास और कार्यालय सहित तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी शुरू की।डीएसपी स्तर अधिकारियों के नेतृत्व में चल रही इस कार्रवाई में संपत्ति से संबंधित दस्तावेज, बैंक खातों की जानकारी और अन्य सबूतों की जांच की जा रही है।
2-3 करोड़ रुपये जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश
जानकारी के लिए बता दें, इससे पहले 22 अगस्त को भी आर्थिक अपराध इकाई (EOU) की टीम ने ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर विनोद कुमार राय के यहां रेड मारी थी। आर्थिक अपराध इकाई ने विनोद कुमार राय के आवास पर छापेमारी की तो हैरान करने वाले खुलासे हुए। ईओयू की रेड में 40 लाख नकद, 20 लाख के जले नोट, 10 लाख के जेवर, 6 लाख की लक्जरी घड़ियां और करोड़ों की जमीन के दस्तावेज बरामद हुए। EOU के अनुसार, राय ने रातभर 2-3 करोड़ रुपये जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश की गई थी, लेकिन कई दस्तावेज और नकदी बच गए। उस कार्रवाई के बाद विनोद कुमार राय को गिरफ्तार कर लिया गया था।जिसके बाद आज फिर बड़ी कार्रवाई की गई है। जानकारी के मुताबिक समस्तीपुर के आदर्श नगर, पटना के अगमकुआं और सीतामढ़ी में एक स्थान पर छापेमारी की चल रही है।