पुलिस ने नहीं सुनी…–प्रेमी पर गंभीर आरोप, शादी का झांसा और धोखा, पोखर में कूदकर खत्म की जिंदगी

बिहार के वैशाली जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां न्याय की तलाश में दर-दर भटक रही एक युवती ने आखिरकार हार मान ली और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आरोप है कि पुलिस की अनदेखी और उदासीन रवैये ने उसे इस खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया। मृतका की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा रामराय गांव, वार्ड संख्या 15 निवासी 24....

पुलिस ने नहीं सुनी…–प्रेमी पर गंभीर आरोप, शादी का झांसा और धोखा, पोखर में कूदकर खत्म की जिंदगी

बिहार के वैशाली जिले से एक बेहद दुखद और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है, जहां न्याय की तलाश में दर-दर भटक रही एक युवती ने आखिरकार हार मान ली और अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। आरोप है कि पुलिस की अनदेखी और उदासीन रवैये ने उसे इस खौफनाक कदम उठाने पर मजबूर कर दिया।
मृतका की पहचान महुआ थाना क्षेत्र के सिंघाड़ा रामराय गांव, वार्ड संख्या 15 निवासी 24 वर्षीय अंजली कुमारी के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, अंजली पिछले करीब आठ महीनों से महुआ थाना और महिला थाना के चक्कर काट रही थी, लेकिन उसे कहीं से न्याय नहीं मिला।

प्रेमी पर गंभीर आरोप, शादी का झांसा और धोखा
आत्महत्या से पहले अंजली ने आरोप लगाया कि उसके प्रेमी रंजीत पटेल ने शादी का झांसा देकर उसका जीवन बर्बाद कर दिया। उसने उसे गर्भवती कर छोड़ दिया और बाद में साथ रखने से भी इनकार कर दिया। अंजली का आरोप था कि पुलिस भी उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही थी।बीती रात, अंजली अपने घर से करीब एक किलोमीटर दूर स्थित सिंघाड़ा उतरी गांव के पोखर में कूद गई, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में मातम और आक्रोश का माहौल है।

जांच में सामने आई जटिल पारिवारिक पृष्ठभूमि
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि अंजली की पहली शादी सात साल पहले बेलसर थाना क्षेत्र के बाबरखा गांव निवासी बिरजू सिंह से हुई थी, जिससे उसके दो बेटे हैं।करीब एक साल पहले वह रंजीत पटेल के संपर्क में आई, जिसने उसे पति और बच्चों से अलग होकर नई जिंदगी का सपना दिखाया।आरोप है कि रंजीत अंजली को अपने साथ ले गया और बाद में उसे छोड़ दिया। इस संबंध से अंजली का डेढ़ महीने का एक बच्चा भी है। जब मामला सामने आया तो उसके पहले पति ने भी उसे अपनाने से इनकार कर दिया।बता दें कि अंजली का बड़ा लड़का उसके पति के पास है वहीं वह अपने दुसरे बेटे के अपने प्रेमी के पास लेकर आ गई थी। जहां प्रेमी ने अंजली के दूसरे बेटे को बेच दिया था।

इलाके में आक्रोश, पुलिस पर सवाल
रंजीत पटेल का घर अंजली के घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर स्थित है। वहीं इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में गहरा आक्रोश है। लोग पुलिस की भूमिका पर सवाल उठा रहे हैं कि आखिर क्यों एक युवती की लगातार गुहार के बावजूद उसे न्याय नहीं मिला। बता दें कि यह घटना न सिर्फ कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है, बल्कि समाज में महिलाओं की सुरक्षा और न्याय व्यवस्था की हकीकत भी उजागर करती है।

हाजीपुर से विजय कुमार की रिपोर्ट