पटना में मूसलाधार बारिश, कई इलाके जलमग्न, बिहार के 38 जिलों में यलो अलर्ट जारी

राजधानी पटना में सोमवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। करीब डेढ़ घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कुर्जी, पाटलिपुत्र कॉलोनी, पटना जंक्शन और जेपी गंगा पथ पर पानी भर गया है।पटना के अलावा छपरा, बेगूसराय, जहानाबाद और नालंदा में भी बारिश दर्ज की गई। वहीं, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ....

पटना में मूसलाधार बारिश, कई इलाके जलमग्न, बिहार के 38 जिलों में यलो अलर्ट जारी

राजधानी पटना में सोमवार सुबह से हो रही मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। करीब डेढ़ घंटे से लगातार हो रही बारिश के कारण शहर के कई इलाकों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है। कुर्जी, पाटलिपुत्र कॉलोनी, पटना जंक्शन और जेपी गंगा पथ पर पानी भर गया है।पटना के अलावा छपरा, बेगूसराय, जहानाबाद और नालंदा में भी बारिश दर्ज की गई। वहीं, गोपालगंज और मुजफ्फरपुर सहित कई जिलों में घने बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने पूरे बिहार में आज के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।

जहानाबाद और नालंदा में नदियां उफान पर
जहानाबाद की सभी नदियां इस समय उफान पर हैं, नदी का पानी सड़क पर बह रहा है। जिससे गांवों और कस्बों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जलजमाव से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।इधर, झारखंड में हो रही बारिश का असर नालंदा में देखने को मिल रहा है। यहां की नदियों का जलस्तर बढ़ गया है और हिलसा प्रखंड के करीब 18 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है।मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को बिहार के सभी 38 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक मानसून एक्टिव रहेगा। कई जिलों में भारी बारिश की संभावना है।बारिश से लोगों को गर्मी से राहत जरूर मिलेगी, लेकिन उमस और जलजमाव से आम जनजीवन प्रभावित हो सकता है।