वोटिंग के बाद उपेंद्र कुशवाहा का देसी अंदाज़ – परिवार संग खाया गोलगप्पा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है। रिकॉर्ड तोड़ मतदान के बाद अब सबकी निगाहें 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। वहीं चुनावी सरगर्मी के बाद अब नेता थोड़ा सुकून भरे पल बिता रहे हैं। इसी बीच सासाराम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा का एक अलग अंदाज देखने को मिला, जब वे परिवार संग सड़क किनारे गोलगप्पे....

वोटिंग के बाद उपेंद्र कुशवाहा का देसी अंदाज़ – परिवार संग खाया गोलगप्पा

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दोनों चरणों की वोटिंग पूरी हो चुकी है। रिकॉर्ड तोड़ मतदान के बाद अब सबकी निगाहें 14 नवंबर को आने वाले नतीजों पर टिकी हैं। वहीं चुनावी सरगर्मी के बाद अब नेता थोड़ा सुकून भरे पल बिता रहे हैं। इसी बीच सासाराम में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के सुप्रीमो उपेंद्र कुशवाहा का एक अलग अंदाज देखने को मिला, जब वे परिवार संग सड़क किनारे गोलगप्पे का स्वाद लेते नजर आए।

पत्नी स्नेह लता के साथ पहुंचे फुटपाथ के ठेले पर
दूसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद उपेंद्र कुशवाहा अपनी पत्नी स्नेह लता कुशवाहा, बेटे दीपक, और बहू साक्षी के साथ सासाराम शहर के एक फुटपाथ ठेले पर पहुंचे। वहां उन्होंने गोलगप्पे का मजा लिया और अपने कार्यकर्ताओं को भी खिलाया।नेता जी का यह सरल और सादा अंदाज देखकर लोग हैरान रह गए। सड़क किनारे गोलगप्पा खाते हुए उपेंद्र कुशवाहा का वीडियो और तस्वीरें इलाके में चर्चा का विषय बन गई हैं।

स्नेह लता सासाराम सीट से चुनाव मैदान में
बता दें कि उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता कुशवाहा इस बार सासाराम विधानसभा सीट से राष्ट्रीय लोक मोर्चा की प्रत्याशी हैं। पिछले कई दिनों से उपेंद्र कुशवाहा लगातार सासाराम में रहकर चुनाव प्रचार में जुटे हुए थे।मंगलवार को हुई बंपर वोटिंग के बाद उपेंद्र कुशवाहा ने विश्वास जताया कि स्नेह लता को इस बार जनता का पूरा समर्थन मिला है और वे इस सीट से जीत दर्ज करेंगी।यह पहली बार नहीं है जब उपेंद्र कुशवाहा को स्ट्रीट फूड का मजा लेते देखा गया हो। इससे पहले भी कई मौकों पर वे काराकाट क्षेत्र और डेहरी ऑन सोन में ठेले पर चाट और गोलगप्पा खाते नजर आ चुके हैं।उनका यह सादगीभरा अंदाज लोगों के बीच काफी लोकप्रिय है और अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहता है।