बांकीपुर उपचुनाव मतगणना : किसका होगा बांकीपुर? 31 राउंड में तय होगी उम्मीदवारों की किस्मत, एएन कॉलेज में सुरक्षा सख्त

राजधानी पटना की हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के नतीजों का इंतजार आज खत्म हो रहा है। आज सुबह आठ बजे से एएन कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती जारी है। सबसे पहले डाक मतपत्रों (पोस्टल बैलेट) की गिनती की जा रही है, जिसके तुरंत बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गणना शुरू होगी। दोपहर बाद तक यह साफ हो जाएगा कि बांकीपुर की जनता ने अपनी नुमाइंदगी के लिए किसे चुना है।

बांकीपुर उपचुनाव मतगणना : किसका होगा बांकीपुर? 31 राउंड में तय होगी उम्मीदवारों की किस्मत, एएन कॉलेज में सुरक्षा सख्त

DESWA DESK :  राजधानी पटना की हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट के उपचुनाव के नतीजों का इंतजार आज खत्म हो रहा है। आज सुबह आठ बजे से एएन कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पर वोटों की गिनती जारी है। सबसे पहले डाक मतपत्रों (पोस्टल बैलेट) की गिनती की जा रही है, जिसके तुरंत बाद इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में दर्ज मतों की गणना शुरू होगी। दोपहर बाद तक यह साफ हो जाएगा कि बांकीपुर की जनता ने अपनी नुमाइंदगी के लिए किसे चुना है।

इस उपचुनाव में कुल 25 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, लेकिन मुख्य मुकाबला  भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नीरज कुमार सिन्हा, जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर और
 राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के रेखा गुप्ता के बीच है। भाजपा इस सीट को अपना पुराना गढ़ मानकर जीत का दावा कर रही है, वहीं जन सुराज और आरजेडी दोनों ही बदलाव के एजेंडे के साथ जीत के प्रति आश्वस्त नजर आ रहे हैं।

प्रशासन की ओर से मतगणना को सुचारू और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं।
मतगणना हॉल में 16 टेबल लगाए गए हैं। कुल 31 राउंड में मतों की गिनती पूरी होगी। इसके लिए प्रत्येक टेबल पर तीन मतगणना कर्मियों की तैनाती की गई है।  सहायक निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार,  सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। एएन कॉलेज केंद्र पर त्रिस्तरीय सुरक्षा चक्र तैयार किया गया है। केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल, एसटीएफ और जिला पुलिस बल की भारी तैनाती की गई है।

पटना के जिलाधिकारी कुंदन कुमार और एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं कि मतगणना केंद्र के भीतर किसी भी मतगणना कर्मी, प्रत्याशी या उनके काउंटिंग एजेंट को मोबाइल फोन या अन्य कोई आपत्तिजनक सामग्री ले जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शुरुआती रुझान सुबह 9:30 बजे से आने की संभावना है, जबकि अंतिम नतीजे दोपहर बाद घोषित कर दिए जाएंगे।