मतगणना के दौरान बड़ा उलटफेर : बांकीपुर उपचुपाव के पांचवें राउंड की गिनती पूरी, प्रशांत किशोर लगातार आगे

मतगणना के पांचवें राउंड की समाप्ति के बाद प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 2319 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें कुल 8971 वोट मिले हैं। जनसुराज के प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। पहली रांउड से शुरू हुई उनकी बढ़त लगातार जारी है और 2319 वोट से आगे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी के नीरज सिन्हा 6652 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, आरजेडी की रेखा गुप्ता 1534 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 

मतगणना के दौरान बड़ा उलटफेर : बांकीपुर उपचुपाव के पांचवें राउंड की गिनती पूरी, प्रशांत किशोर लगातार आगे

DESWA DESK : बांकीपुर उपचुपाव के पांचवें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और जन सुराज के प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। इस प्रकार बांकीपुर सीट पर मतगणना के दौरान बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रभाव वाली इस सीट पर उनकी ही पार्टी पीछे चल रही है। जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने शुरुआती दौर से ही अपनी बढ़त बरकरार रखी है। 

मतगणना के पांचवें राउंड की समाप्ति के बाद प्रशांत किशोर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी से 2319 वोटों से आगे चल रहे हैं। उन्हें कुल 8971 वोट मिले हैं। जनसुराज के प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। पहली रांउड से शुरू हुई उनकी बढ़त लगातार जारी है और 2319 वोट से आगे चल रहे हैं, जबकि बीजेपी के नीरज सिन्हा 6652 वोट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, आरजेडी की रेखा गुप्ता 1534 वोट के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 

राजनीति के जानकारों के मुताबिक बांकीपुर सीट पारंपरिक रूप से बीजेपी का मजबूत किला मानी जाती रही है। ऐसे में पांचवें राउंड तक जनसुराज की यह बढ़त सत्तारूढ़ खेमे के लिए चिंता का विषय बन सकती है। आरजेडी की की प्रत्याशी रेखा गुप्ता रेस में काफी पिछड़ती नजर आ रही हैं और उन्हें अब तक महज 1534 मत ही हासिल हुए हैं। फिलहाल, मतगणना जारी है और आने वाले राउंड्स में मुकाबला और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है। बता दें कि कुल 31 रांउड की मतगणना होगी। मतगणना के लिए कुल 14 टेबल बनाए गए हैं, जहां तीन-तीन मतदान कर्मियों की तैनाती की गई है।