बांकीपुर में जनसुराज और मजबूत : प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार, बीजेपी लगातार पीछे

मतगणना के सातवें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। सातवें राउंड की समाप्ति के बाद जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 13,500 वोट मिले हैं, और वे 3,811 वोट से आगे चल रहे हैं।

बांकीपुर में जनसुराज और मजबूत : प्रशांत किशोर की बढ़त बरकरार, बीजेपी लगातार पीछे

DESWA DESK : मतगणना के सातवें राउंड की गिनती पूरी हो चुकी है और प्रशांत किशोर लगातार बढ़त बनाए हुए हैं। सातवें राउंड की समाप्ति के बाद जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को 13,500 वोट मिले हैं, और वे 3,811 वोट से आगे चल रहे हैं।

 वहीं बीजेपी के नीरज कुमार सिन्हा को 9,689 वोट मिले हैं, जबकि आरजेडी की रेखा गुप्ता को महज 2,599 वोट मिले हैं। आपको बता दें कि कुल 31 राउंड की मतगणना होगी, और अभी सातवें राउंड की वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। 

बिहार की हॉट सीट बांकीपुर में मतगणना के साथ ही सियासी हलचल और तेज हो गई है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रभाव वाले इस क्षेत्र में जनसुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने अपनी बढ़त को और मजबूत कर लिया है। मतगणना के लगातार सातवें राउंड में भी प्रशांत किशोर अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे बने हुए हैं।

आठवें राउंड के बाद वोट: 
प्रशांत किशोर (जन सुराज)- 15,637 (बढ़त-4,556) 
नीरज कुमार सिन्हा (बीजेपी)-11,081 
रेखा गुप्ता (आरजेडी) -2,991