मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत, इस मामले में फिलहाल नहीं जाएंगे जेल..?

बाहुबली विधायक अनंत सिंह, कुख्यात गुड्डू राय के यहां दो मई को एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान हथियार लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिस पर संज्ञान लेते हुए एसपी विनय तिवारी के आदेश पर जेडीयू विधायक अनंत सिंह समेत नौ के खिलाफ मीरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 

मोकामा के जेडीयू विधायक अनंत सिंह को बड़ी राहत, इस मामले में फिलहाल नहीं जाएंगे जेल..?

DESWA DESK : मोकामा के जदयू विधायक अनंत सिंह को गोपालगंज के वायरल वीडियो मामले में बड़ी  राहत मिली है। शनिवार को गोपालगंज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर पांच जून तक रोक लगाने का आदेश जारी कर दिया है। भोजपुरी सिंगर गुंजन सिंह को भी इस मामले में राहत मिली है। 
बता दें कि गोपालगंज जिले के हथुआ अनुमंडल के सेमराव गांव में बाहुबली विधायक अनंत सिंह, कुख्यात गुड्डू राय के यहां दो मई को एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल हुए थे। इस दौरान हथियार लहराते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिस पर संज्ञान लेते हुए एसपी विनय तिवारी के आदेश पर जेडीयू विधायक अनंत सिंह समेत नौ के खिलाफ मीरगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। 
इस मामले में आज गोपालगंज के एमपी-एमएलए कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका पर हुई सुनवाई के बाद अनंत सिंह को बड़ी राहत दी है, और उनकी गिरफ्तारी पर पांच जून तक रोक लगा दी गई है। अब मामले में अगली सुनवाई पांच जून को होगी।