नीट पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद का मिलाजुला असर, पटना में भारी सुरक्षा बल तैनात, कई छात्र नेता हिरासत में

राजधानी पटना में भी दुकानें खुली हैं और सड़कों पर वाहनों का परिचालन सामान्य रूप से जारी है।  राज्य के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने सभी 38 जिलों के जिलाधिकारियों  और पुलिस अधीक्षकों को 24 घंटे स्थिति पर पैनी नजर बनाए रखने का निर्देश दिया है। उन्होंने दो टूक कहा है कि राज्य सरकार पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है। किसी भी असामाजिक तत्व को कानून हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी।

नीट पेपर लीक व लाठीचार्ज के विरोध में बिहार बंद का मिलाजुला असर, पटना में भारी सुरक्षा बल तैनात, कई छात्र नेता हिरासत में

DESWA DESK : नीट पेपर लीक मामले और आंदोलनकारी छात्रों पर दिल्ली व पटना में हुए लाठीचार्ज के विरोध में वामपंथी छात्र संगठन आइसा की ओर से शनिवार को आयोजित बिहार बंद का राज्यभर में मिलाजुला असर देखने को मिल रहा है। इस बंद को आरजेडी, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) माले और माकपा जैसे प्रमुख विपक्षी दलों का पूर्ण समर्थन प्राप्त है।

आंदोलन को देखते हुए राजधानी पटना समेत पूरे बिहार में सुरक्षा व्यवस्था के बेहद कड़े इंतजमम किए गए हैं। सरकार और प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी सूरत में कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। राजधानी में बंद के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और उपद्रव रोकने के लिए पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। गांधी मैदान के समीप प्रदर्शन कर रहे कई छात्र नेताओं को हिरासत में लेकर स्थानीय थानों में बैठाया गया है। 

आंदोलन को देखते हुए मुसल्लहपुर हाट, भिखना पहाड़ी और पटना यूनिवर्सिटी जैसे कोचिंग व हॉस्टल इलाकों की घेराबंदी कर दी गई है। लॉजों और छात्रावासों की देर रात तक तलाशी ली गई। पटना विश्वविद्यालय के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मनीष यादव के आवास पर पुलिस ने छापेमारी की है। इसके अलावा, संवेदनशील इलाकों और प्रमुख चौराहे पर अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई हैं। इसके अलावा बिहार पुलिस के जवानेां की भी सभी चैक-चैराहों पर तैनाती की गई है। 

वहीं, राजधानी के बाहर अन्य जिलों से भी बंद और प्रदर्शन की खबरें सामने आ रही हैं। छपरा के नगरपालिका चौक के पास छात्रों ने सड़क पर बैठकर आवागमन ठप कर दिया। स्टेशन और मुख्य बाजारों में भारी पुलिस बल की तैनाती है। सासाराम में बंद का मिलाजुला असर दिख रहा है। कलेक्ट्रेट गेट के समीप समर्थक जुट रहे हैं, हालांकि ज्यादातर दुकानें खुली हैं और गाड़ियां चल रही हैं। जहानाबाद में सड़कों पर उतरकर समर्थकों का प्रदर्शन जारी है। बड़ी गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ है, जबकि दुकानें सामान्य रूप से खुली हैं। 