बांकीपुर में थमा प्रचार का शोर : आखिरी दिन बीजेपी और आरजेडी के कार्यकर्ता 'आमने-सामने', तेजस्वी के काफिले पर उड़ाए पैंपलेट

प्रचार के आखिरी घंटे में पटना के सिटी सेंटर मॉल के पास उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब भाजपा और आरजेडी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव का काफिला जैसे ही वहां से गुजरा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी और उनके काफिले पर अपनी पार्टी के प्रचार पैंपलेट उड़ाए। उस वक्त भाजपा के प्रचार रथ पर पार्टी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा, एमएलसी पवन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और विधायक संजीव चौरसिया खुद मौजूद थे। इस दौरान दोनों ओर से समर्थकों के बीच तीखी नारेबाजी हुई। 

बांकीपुर में थमा प्रचार का शोर : आखिरी दिन बीजेपी और आरजेडी के कार्यकर्ता 'आमने-सामने', तेजस्वी के काफिले पर उड़ाए पैंपलेट

DESWA DESK : राजधानी पटना की हाईप्रोफाइल बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने जा रहे उपचुनाव के लिए चुनाव प्रचार का शोर मंगलवार शाम को थम गया। चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र की सड़कों पर राजनीतिक सरगर्मी चरम पर रही। जहां एक ओर दिग्गजों ने पूरा जोर लगाया, वहीं दूसरी ओर बीजेपी और आरजेडी के कार्यकर्ताओं का काफिला भी आमने-सामने आ गया। इस दौरान दोनों ओर से तीखी नारेबाजी हुई।

प्रचार के आखिरी घंटे में पटना के सिटी सेंटर मॉल के पास उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब भाजपा और आरजेडी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। आरजेडी के नेता तेजस्वी यादव का काफिला जैसे ही वहां से गुजरा, भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी और उनके काफिले पर अपनी पार्टी के प्रचार पैंपलेट उड़ाए।
उस वक्त भाजपा के प्रचार रथ पर पार्टी उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा, एमएलसी पवन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद और विधायक संजीव चौरसिया खुद मौजूद थे। इस दौरान दोनों ओर से समर्थकों के बीच तीखी नारेबाजी हुई। 

वहीं, राजनीतिक तापमान के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे और राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने एक वीडियो संदेश जारी कर बांकीपुर की जनता से एनडीए उम्मीदवार नीरज सिन्हा के पक्ष में मतदान करने की भावुक अपील की है। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि बांकीपुर के सर्वांगीण विकास और सुशासन की गति को बनाए रखने के लिए एनडीए की जीत जरूरी है। प्रचार थमने के बाद अब सभी दलों का ध्यान बूथ प्रबंधन और मतदाताओं को पोलिंग बूथ तक लाने पर केंद्रित हो गया है। बांकीपुर का यह उपचुनाव एनडीए, महागठबंधन और जन सुराज के लिए साख की लड़ाई बन चुका है। बता दें कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को वोट डाले जाएंगे, जबकि नतीजे की घोषणा तीन अगस्त को की जाएगी।