विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला का आज सीएम सम्राट चौधरी करेंगे भव्य उद्घाटन,  रंग-बिरंगी रोशनी से दुल्हन की तरह सजा नमामि गंगे घाट 

हर-हर महादेव, और बोल बम के जयघोष के बीच विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गंगा तट पर बसे नमामि गंगे घाट को रंग-बिरंगी रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया है। आस्था के इस महासंगम का विधिवत उद्घाटन आज यानी मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे।

विश्वप्रसिद्ध श्रावणी मेला का आज सीएम सम्राट चौधरी करेंगे भव्य उद्घाटन,  रंग-बिरंगी रोशनी से दुल्हन की तरह सजा नमामि गंगे घाट 

DESWA DESK : हर-हर महादेव, और बोल बम के जयघोष के बीच विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गंगा तट पर बसे नमामि गंगे घाट को रंग-बिरंगी रोशनी से दुल्हन की तरह सजाया गया है। आस्था के इस महासंगम का विधिवत उद्घाटन आज यानी मंगलवार दोपहर करीब तीन बजे मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे। इसके साथ ही सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर बाबा बैद्यनाथ धाम देवघर की ओर प्रस्थान करने वाले करोड़ों शिवभक्तों की ऐतिहासिक और पैदल कांवर यात्रा की औपचारिक शुरुआत हो जाएगी।

उद्घाटन समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव सहित ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल, पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेंद्र, स्थानीय सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दोपहर करीब ढाई बजे बजे सड़क मार्ग से नमामि गंगे घाट स्थित मुख्य समारोह स्थल पहुंचेंगे। शंखनाद और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मेले का उद्घाटन होगा। कार्यक्रम के दौरान कांवरियों की सहूलियत के लिए श्रावणी मेला मोबाइल ऐप  लॉन्च किया जाएगा और विशेष स्मारिका का विमोचन भी होगा।

उद्घाटन के बाद शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसमें ख्यातिलब्ध गायिकाएं और कलाकार अपनी भक्तिमय प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध करेंगे। श्रावणी मेला को केवल धार्मिक आयोजन न बनाकर सुरक्षा, तकनीक और स्वच्छता का अनूठा मॉडल बनाया गया है। कांवरियों के लिए पहली बार जीविका दीदी की रसोई की शुरुआत की गई है। नमामि गंगे घाट, रामपुर कमराय और बेलारी में बिना लहसुन-प्याज और सेंधा नमक से तैयार शुद्ध सात्विक भोजन मिलेगा। 

दूरदराज से आने वाले श्रद्धालुओं के विश्राम के लिए अत्याधुनिक वाटरप्रूफ जर्मन हैंगर टेंट बनाए गए हैं।
वहीं, डाक कांवर प्रमाणपत्र के लिए नया सीढ़ी घाट, कृष्णागढ़, जहाज घाट और प्रखंड परिसर सहित कई स्थानों पर काउंटर खोले गए हैं। भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के लिए पूरे मेला क्षेत्र को 13 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। हर सेक्टर में अलग कंट्रोल रूमए दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती रहेगी। सुल्तानगंज-देवघर मार्ग पर शाम छह बजे से पूरी रात पुलिस की गश्ती गाड़ियां तैनात रहेंगी ताकि रात में सफर करने वाले कांवरियों को कोई परेशानी न हो।