पटना में गंगा रौद्र रूप में : खतरे के निशान से 1.11 मीटर ऊपर बह रही नदी; दियारा जलमग्न, कई रास्तों पर आवाजाही ठप
राजधानी पटना पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गंगा, पुनपुन और दरधा नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से दियारा और निचले इलाकों में स्थिति बिगड़ने लगी है। गंगा नदी मनेर, दीघा, गांधी घाट और हाथीदह में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गांधी घाट पर नदी लाल निशान से 1.11 मीटर ऊपर पहुंच गई है, जिससे तटीय इलाकों में हड़कंप मच गया है। गंगा के उफान को देखते हुए पटनासिटी अनुमंडल प्रशासन ने भद्र घाट, महावीर घाट और कंगन घाट जाने वाले मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। अशोक राजपथ और गायघाट की ओर से आने वाले रास्तों को बैरिकेड कर दिया गया है। फतुहा के कच्ची दरगाह से राघोपुर जाने वाले मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है और सुरक्षा के लिए दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है। दानापुर के दियारा इलाके में पानी तेजी से फैल रहा है, जिससे एहतियातन स्कूलों को बंद कर दिया गया है।
DESWA DESK : राजधानी पटना पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। गंगा, पुनपुन और दरधा नदियों के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि से दियारा और निचले इलाकों में स्थिति बिगड़ने लगी है। गंगा नदी मनेर, दीघा, गांधी घाट और हाथीदह में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। गांधी घाट पर नदी लाल निशान से 1.11 मीटर ऊपर पहुंच गई है, जिससे तटीय इलाकों में हड़कंप मच गया है।
गंगा के उफान को देखते हुए पटनासिटी अनुमंडल प्रशासन ने भद्र घाट, महावीर घाट और कंगन घाट जाने वाले मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर पूरी तरह से रोक लगा दी है। अशोक राजपथ और गायघाट की ओर से आने वाले रास्तों को बैरिकेड कर दिया गया है। फतुहा के कच्ची दरगाह से राघोपुर जाने वाले मार्ग पर भी वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है और सुरक्षा के लिए दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है।
दानापुर के दियारा इलाके में पानी तेजी से फैल रहा है, जिससे एहतियातन स्कूलों को बंद कर दिया गया है। बख्तियारपुर के चिरैया रूपस, रूपस महाजी और हरदासपुर दियारा के ग्रामीण बढ़ते जलस्तर से चिंतित हैं। पशुपालकों के सामने चारे का संकट गहराने लगा है। पटना के गांधी घाट गांधी पर गंगा नदी खतरे के निशान से 1.11 मीटर उपर है। इसी प्रकार मोकामा के हाथीदह 72 सेमी, दीघा घाट पर 35 सेमी, मनेर में 53 सेमी, पुनपुन में 1.98 मीटर खतरे के निशान से उपर नदियों का जलस्तर रिकॉर्ड किया गया है।
नदी के बढ़ते स्तर के साथ-साथ पटनासिटी के वार्ड-66 के दीरा पर मोहल्ले और श्री गुरु गोविंद सिंह पथ पर पानी भर जाने से लोगों की आवाजाही प्रभावित हुई है। हालांकि, जल संसाधन विभाग के अनुसार पटना शहरी सुरक्षा दीवार और सभी तटबंध पूरी तरह सुरक्षित हैं। दानापुर दियारा में नावें तैनात की गई हैं, और प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है।













