औरंगाबाद में खौफनाक वारदात; नाबालिग को कार में खींचकर किया गैंगरेप, दो दरिंदे गिरफ्तार, तीसरे आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी

औरंगाबाद जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक नाबालिग लड़की को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया है। जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात में अपराधियों ने नाबालिग को सड़क से जबरन कार में खींचकर बिठाया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है।

औरंगाबाद में खौफनाक वारदात; नाबालिग को कार में खींचकर किया गैंगरेप, दो दरिंदे गिरफ्तार, तीसरे आरोपी की तलाश में ताबड़तोड़ छापेमारी

DESWA DESK : औरंगाबाद जिले में बेखौफ अपराधियों ने एक नाबालिग लड़की को अपनी हैवानियत का शिकार बनाया है। जिले के कुटुंबा थाना क्षेत्र में हुई इस सनसनीखेज वारदात में अपराधियों ने नाबालिग को सड़क से जबरन कार में खींचकर बिठाया और फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश और तनाव का माहौल है।

बताया जा रहा है कि पीड़िता अपने घर के समीप से गुजर रही थी, तभी स्थानीय क्षेत्र के रहने वाले तीन बदमाशों ने उसे जबरन एक कार में खींच लिया। लड़की के चिल्लाने से पहले ही आरोपियों ने गाड़ी को तेज रफ्तार में भगा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ बारी-बारी से दरिंदगी की। वारदात के बाद पीड़िता को बदहवास हालत में छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही कुटुंबा थाना पुलिस हरकत में आई और पीड़िता का बयान दर्ज कर त्वरित कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने मामले में नामजद आरोपी प्रिंस कुमार और रौशन कुमार को त्वरित छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। वारदात में शामिल तीसरा आरोपी राजू फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

थानाध्यक्ष इमरान आलम ने बताया कि मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को मेडिकल जांच और बयान के लिए भेजा गया है। तीसरे आरोपी राजू की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है, उसे जल्द दबोच लिया जाएगा।