मुहर्रम सुरक्षा में लापरवाही : मोबाइल पर व्यस्त अनुशासनहीन महिला सिपाही को एसपी ने नाप दिया 

मुहर्रम के मौके पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। किशनगंज में मुहर्रम ड्यूटी के दौरान मोबाइल और ईयरफोन में व्यस्त रहने वाली एक महिला सिपाही पर एसपी संतोष कुमार ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

मुहर्रम सुरक्षा में लापरवाही : मोबाइल पर व्यस्त अनुशासनहीन महिला सिपाही को एसपी ने नाप दिया 

DESWA DESK : मुहर्रम के मौके पर ड्यूटी के दौरान लापरवाही का एक बड़ा मामला सामने आया है। किशनगंज में मुहर्रम ड्यूटी के दौरान मोबाइल और ईयरफोन में व्यस्त रहने वाली एक महिला सिपाही पर एसपी संतोष कुमार ने सख्त कार्रवाई करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12:15 बजे की है। मुहर्रम को लेकर शहर में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए एसपी संतोष कुमार खुद फील्ड पर निकले थे। इसी दौरान उनकी नजर शहर के सौदागर पट्टी चौक पर तैनात महिला सिपाही अनुप्रिया कुमारी-853 पर पड़ी।निरीक्षण के दौरान एसपी ने पाया कि महिला सिपाही ड्यूटी पोस्ट पर मुस्तैद रहने के बजाय मोबाइल फोन और ईयरफोन के इस्तेमाल में पूरी तरह मशगूल थीं। सूत्रों के अनुसार, जब वरीय अधिकारियों ने उन्हें ड्यूटी के प्रति सजग होने के लिए टोका और अपनी जगह से उठने का निर्देश दिया, तो सिपाही ने इसे अनसुना कर दिया और अपनी कुर्सी से हटने से इनकार कर दिया।

मुहर्रम जैसे संवेदनशील अवसर पर पुलिसकर्मी का यह रवैया गंभीर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। एसपी संतोष कुमार ने इसे कर्तव्य में घोर लापरवाही माना और शुक्रवार देर रात सिपाही अनुप्रिया कुमारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि मुहर्रम के दौरान किसी भी स्तर पर सुरक्षा में चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस निलंबन की कार्रवाई से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और ड्यूटी पर तैनात अन्य जवानों के लिए यह एक कड़ा संदेश है।