मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से रेजिडेंट कमिश्नर ने पद्मश्री सुभद्रा देवी को चांदी का स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से रेजिडेंट कमिश्नर ने पद्मश्री सुभद्रा देवी को चांदी का स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित

पटना डेस्क : बिहार भवन दिल्ली में रेजिडेंट कमिश्नर आईएएस  कुंदन कुमार ने मुधबनी निवासी पद्मश्री सुभद्रा देवी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की ओर से शॉल पहनाकर और चांदी का स्मृति चिन्ह व 2 लाख रुपए का चेक देकर सम्मानित किया। 

 बिहार दिवस 2023 को मुख्यमंत्री बिहार की ओर से उन्हें इस उपलब्धि के लिए सम्मान दिया जाना था लेकिन किन्हीं कारणों के चलते वह उस समय उपस्थित नहीं हो सकीं। क्योंकि वर्तमान में वह दिल्ली में निवास कर रही हैं, इसके चलते ही उन्हें रेजिडेंट कमिश्नर की ओर से यह सम्मान दिया गया।

सुभद्रा देवी ने रेजिडेंट कमिश्नर से यह सम्मान प्राप्त करते हुए कहा कि " वह इस सम्मान के लिए बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार सरकार का धन्यवाद करती हैं"। 

रिपोर्ट : कमलेश कुमार