जीजा के प्यार में पागल दो दिन की नई नवेली दुल्हन ने करवादी पति की हत्या

जीजा के प्यार में पागल दो दिन की नई नवेली दुल्हन ने करवादी पति की हत्या

पटना डेस्क : बिहार के गया में शादी के दूसरे दिन हीं दूल्हे की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया...इस पूरे मामले की मास्टर माइंड कोई और नहीं बल्कि मृतक की नई नवेली दुल्हन निकली... नई नवेली दुल्हन रेवती कुमारी को पुलिस ने गिरफ्तार कर इस पूरे कांड का खुलासा किया है...दरअसल नई नवेली दुल्हन ने ही अपने मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव के साथ मिलकर अपने दुल्हा अशोक कुमार यानी पति की हत्या कराने की साजिश रची थी... दुल्हे की हत्या के एक सप्ताह बाद एक और अज्ञात व्यक्ति का शव आमस थाना क्षेत्र से बरामद किया गया था जिसकी पहचान रेवती के मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव के रूप में हुई...

बताया जा रहा है कि नई नवेली दुल्हन रेवती का अपने मौसेरे बहनोई के साथ अवैध संबंध था... इसका खुलासा एसएसपी आशीष भारती ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर की है... एसएसपी आशीष भारती ने बताया कि गुरुआ थाना क्षेत्र के लकड़ाही गांव निवासी सुखदेव यादव के पुत्र अशोक कुमार की 29 मई की रात बारात गई थी जो 30 मई को वापस लौटी थी, उसके अगले दिन शाम में किसी दोस्त का कॉल आने पर वह बाहर चला गया था, उसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा...और इधर अपने पति अशोक के तमाम गतिविधयों की जानकारी नई नवेली दुल्हन अपने प्रेमी मौसेरे बहनोई को दे रही थी... और उधर अशोक की धारदार हथियार से हत्या कर साक्ष्य को छुपाने के नियत से नहर किनारे शव को फेंक दिया गया था... पुलिस ने सूचना के बाद शव को बरामद किया जिसके बाद ह्त्या की गुत्थी सुलझाने के लिए जांच पड़ताल में जुट गई और गुरुआ थाना में कांड संख्या 270/23 दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया...

सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शेरघाटी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया और सूचना के आधार पर छापामारी की कार्रवाई प्रारंभ की गई...कांड के अनुसंधान के क्रम में ही गुप्त सूचना प्राप्त हुई की मृतक की पत्नी नई नवेली दुल्हन रेवती का अपने मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव के साथ अवैध संबंध है... जिसके बाद आगे अनुसंधान किया जा रहा था, तभी  फिर एक बार आमस थाना क्षेत्र से एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया जाता है जिसकी पहचान उपेंद्र यादव, पिता रामदेव यादव, ग्राम जोगिया थाना गुरुआ के रूप में होती है... जिसके पश्चात मृतक उपेंद्र यादव के शव को पोस्टमार्टम के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया और इस संबंध में आमस थाना में यूडी कांड दर्ज की गई...अब पुलिस को दोहरी चुनौती का सामना करना था...अनुसंधान के क्रम में सूचना मिली थी कि मृतक अशोक की पत्नी नई नवेली दुल्हन का उपेंद्र यादव के साथ अवैध संबंध था, अनुसंधान के क्रम में अशोक की पत्नी एवं उपेंद्र यादव के साथ संबंध के काफी साक्ष्य मिले जिसके आधार पर मृतक अशोक कुमार की नई नवेली दुल्हन पत्नी रेवती कुमारी से सख्ती से पूछताछ की गई... पूछताछ में अपने मौसेरे बहनोई के साथ मिलकर नई नवेली दुल्हन ने पति की धारदार हथियार से हत्या कराने में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया है...

शातिर दुल्हन ने जो बताया वो सुनकर सबके होस फ़ाक्ता हो गए...उसने पुलिस के सामने बताया कि शादी से पहले ही मेरे पति को मालूम हो गया था कि मैं अपने मौसेरे बहनोई उपेंद्र यादव से प्यार करती हूं मेरा उनके साथ अवैध संबंध है... जिसके बाद हीं उपेन्द्र के साथ मिलकर पति अशोक कुमार को शादी से पूर्व भी जान से मारने का प्रयास किया गया लेकिन उस वक्त उसकी किस्मत अच्छी थी वो बाख गया... लेकिन शादी होने के अगले दिन फिर एकबार उपेन्द्र के साथ मिलकर प्रयास किया गया और इस बार अशोक की किस्मत ने उसका साथ नहीं दिया और हम सफल हो गएं... पति अशोक कुमार को सुनसान जगह पर ले जाकर धारदार हथियार से मौत के घाट उतार दिया गया...पुलिस ने इस घटना में जप्त किए गए मोबाइल फोन को फॉरेंसिक जांच एवं बेहतर अनुसंधान के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया है... इस कांड में कई अन्य लोगों की संलिप्तता की बात सामने आई है जिसे खंगाला जा रहा है...पुलिस जल्द ही उन संलिप्त लोगों को भी गिरफ्तार करने का दावा कर रही है...लेकिन इस पुरे मामले में रेवती का प्रेमी जीजा उपेन्द्र की मौत की गुत्थी सुलझाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है

 

रिपोर्ट : कुमार कौशिक / सुभाष कुमार