अक्षरा सिंह का बड़ा बयान -मुझे भी अपना जीवन बसाना है...,बार-बार पवन सिंह पर सवाल पूछने पर जताई नाराजगी
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक समय ऐसा था, जब अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ों में गिनी जाती थी। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ उनकी ऑफ-स्क्रीन नजदीकियों की खबरें भी लगातार सुर्खियों में रहती थीं। फैंस इस जोड़ी को बेहद पसंद करते थे और दोनों को साथ देखने की उम्मीद भी करते थे।हालांकि, वक्त के साथ यह रिश्ता टूट गया और उनका ब्रेकअप.....
भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में एक समय ऐसा था, जब अक्षरा सिंह और पवन सिंह की जोड़ी सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ों में गिनी जाती थी। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री के साथ-साथ उनकी ऑफ-स्क्रीन नजदीकियों की खबरें भी लगातार सुर्खियों में रहती थीं। फैंस इस जोड़ी को बेहद पसंद करते थे और दोनों को साथ देखने की उम्मीद भी करते थे।हालांकि, वक्त के साथ यह रिश्ता टूट गया और उनका ब्रेकअप इंडस्ट्री के सबसे विवादित अलगावों में से एक बन गया। अलग होने के बाद कई आरोप-प्रत्यारोप सामने आए और यह मामला लंबे समय तक चर्चा का विषय बना रहा। अक्षरा सिंह ने पहले भी आरोप लगाया था कि अलगाव के बाद उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया गया और धमकियां भी दी गईं।अब एक बार फिर अक्षरा सिंह ने एक पॉडकास्ट में अपने अतीत को लेकर खुलकर बात की है और इस बात पर नाराजगी जताई है कि उनसे बार-बार उसी रिश्ते को लेकर सवाल क्यों पूछे जाते हैं।
मुझे कोई चैन से जीने नहीं दे रहा है
एक पॉडकास्ट में भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने कहा, “इस बात को जमाना बीत चुका है। मुझे भी अपना जीवन बसाना है। एक ही जगह उलझ कर नहीं रह सकती। वो 10 जगह लड़कियों के साथ इधर-उधर घूम रहा है, उससे कोई सवाल नहीं पूछ रहा है। मुझे कोई चैन से जीने नहीं दे रहा है क्या सिर्फ इसलिए मैं एक लड़की हूं? क्या ये मेरा गुनाह है? एक अफेयर हो गया तो क्या हो गया, फिर मुझे फांसी पर लटका दो। अगर हर दूसरे-तीसरे दिन मेरे ऊपर ऐसे सवाल उठते रहेंगे, सोशल मीडिया पर मेरी रील्स बना दी जाएंगी, मेरे वीडियोज को उसके साथ लिंक करके दिखाया जाएगा, तो मेरा जीवन कभी बच ही नहीं पाएगा।
हर दिन इसके बारे में बात क्यों करें?
अक्षरा सिंह ने अपने अतीत को लेकर लगातार होने वाली चर्चा पर नाराजगी जताते हुए कहा, हर दिन इसके बारे में बात क्यों करें? वो 10 जगह मुंह मारे जा रहा है, वो पब्लिकली है… यह हर जगह है। उसका चरित्र क्या है, फिर भी लोग उससे क्यों नहीं पूछ रहे कि तुमने लाइफ में क्या किया होगा? मैं क्यों इस सवाल का जवाब दूं? मैं इस पर चर्चा नहीं करती। वहीं जब उनसे पूछा गया कि क्या उनके मन में अब भी उस व्यक्ति के लिए कोई भावना बाकी है, तो उन्होंने स्पष्ट जवाब देते हुए कहा, “वो कौन है?”
पहले भी लगा चुकी हैं गंभीर आरोप
अक्षरा सिंह इससे पहले भी अपने पुराने रिश्ते को लेकर कई गंभीर आरोप लगा चुकी हैं। इससे पहले एक पॉडकास्ट में उन्होंने दावा किया था कि रिश्ते के दौरान उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया था कि उनके साथ मारपीट की गई और उन्हें नियंत्रित करने की कोशिश की जाती थी। उन्होंने कहा एक टाइम पर एक पॉडकास्ट में मैंने सारी बातें कह दी थी। मैंने तभी ये कहा था कि मैं अब इस टॉपिक पर बार-बार बात नहीं करूंगी। वो मेरा अतीत था, इसे लेकर नहीं घूम सकती। वहीं भोजपुरी में कास्टिंग काउच के सवाल पर अक्षरा ने कहा, 'कास्टिंग काउच का तो भोजपुरी में मतलब नहीं समझते हैं। इन चीजों में भोजपुरी इंडस्ट्री बॉलीवुड से काफी अलग है। वहां चीजें काफी कॉमन और ईजी गोइंनिंग है। यहां तो प्यार होता है। आंखों-आंखों में प्यार, इकरार होता है।













