तेजस्वी का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला, कहा-बिहार में अपराधियों का बोलबाला..दिवालिया हो गई है सरकार

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि अपराधियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। पिछड़ा परिवार के चंदेश्वर चैधरी मजदूरी मांगने गए थे, लेकिन उनकी हत्या कर दी गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर सीधा हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि जब से बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार है, तब से यहां अपराधियों का बोलबाला हो गया है। अपराधियों को बचाने की कोशश की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तेजस्वी यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि निहत्थे छात्रों पर एके-47 से गोलियां चलाई जा रही है। बिहार को एनडीए के लोगों ने बर्बाद कर दिया है। 

तेजस्वी का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बड़ा हमला, कहा-बिहार में अपराधियों का बोलबाला..दिवालिया हो गई है सरकार

DESWA DESK : नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव आज रोहतास जिले के दिनारा के लिए रवाना हो गए हैं, जहां  चंदेश्वर चौधरी की हत्या हुई थी। दिनारा रवाना होने से पहले तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार पर जमकर हमला बोला। 
पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बिहार में अपराधियों का बोलबाला है, और कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। उन्होंने कहा कि दिनारा में चंदेश्वर चैधरी के परिवार से मिलकर आर्थिक सहायता भी दूंगा। 

नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि अपराधियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। पिछड़ा परिवार के चंदेश्वर चैधरी मजदूरी मांगने गए थे, लेकिन उनकी हत्या कर दी गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर सीधा हमला बोलते हुए तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि जब से बिहार में सम्राट चौधरी की सरकार है, तब से यहां अपराधियों का बोलबाला हो गया है। अपराधियों को बचाने की कोशश की जा रही है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। तेजस्वी यहीं नहीं रूके, उन्होंने कहा कि निहत्थे छात्रों पर एके-47 से गोलियां चलाई जा रही है। बिहार को एनडीए के लोगों ने बर्बाद कर दिया है। 

खजाना खाली है, कर्मचारियों को वेतन नहीं मिल रहा है, पेंशन नहीं मिल रहा है और सरकार पूरी तरह दिवालिया हो गई है। यही वजह है कि पूरी तरीके से बिहार में करप्शन चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि आज चंदेश्वर चैधरी के परिवार के लोगों से मिलूंगा, उनके परिजनों से पहले भी फोन पर बातचीत हुई थी, और आज मैं मिलने के लिए जा रहा हूं। उन्होंने कहा कि बिहार से सरकार चल नहीं रही है, बल्कि दिल्ली से सरकार चलाई जा रही है, और पहले भी हमने कहा था कि जब भी भाजपा का कोई मुख्यमंत्री बनेगा वह सिलेक्टेड मुख्यमंत्री होगा। 

सम्राट चौधरी को रबर स्टांप मुख्यमंत्री बताते हुए तेजस्वी ने कहा कि अमित शाह जब-जब कहेंगे कि छात्रों पर गोली चलाओ तो रबर स्टांप मुख्यमंत्री उसपर मोहर लगा देंगे। यहां कानून व्यवस्था की धज्जि उड़ गई है और किसी भी करप्ट अधिकारी पर कार्रवाई नहीं हो रही है, अपराधियों पर कार्रवाई नहीं हो रही है। बिहार में अपराधियों को संरक्षण देने का काम किया जा रहा है।