पति की हत्या कराने के लिए प्रेमी को फ्लाइट से बुलाई पूर्णिया, गला दबाकर कोसी नदी में फेंका शव

भागलपुर पुलिस ने छह अगस्त को हुई उमेश शर्मा हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है। पति की हत्या की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी ही पत्नी अनिता देवी ने अपने प्रेमी पंकज शर्मा के साथ मिलकर रची थी। फिल्मी अंदाज में रची गई इस साजिश के तहत प्रेमी हैदराबाद से फ्लाइट पकड़कर पूर्णिया पहुंचा और फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पति की हत्या कराने के लिए प्रेमी को फ्लाइट से बुलाई पूर्णिया, गला दबाकर कोसी नदी में फेंका शव

DESWA DESK : भागलपुर पुलिस ने छह अगस्त को हुई उमेश शर्मा हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए सनसनीखेज खुलासा किया है। पति की हत्या की साजिश किसी और ने नहीं, बल्कि उसकी अपनी ही पत्नी अनिता देवी ने अपने प्रेमी पंकज शर्मा के साथ मिलकर रची थी। फिल्मी अंदाज में रची गई इस साजिश के तहत प्रेमी हैदराबाद से फ्लाइट पकड़कर पूर्णिया पहुंचा और फिर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि अवैध संबंधों में रोड़ा बन रहे उमेश शर्मा को रास्ते से हटाने के लिए उसकी पत्नी और प्रेमी ने पूरी प्लानिंग की थी। साजिश के तहत प्रेमी हैदराबाद से फ्लाइट लेकर पूर्णिया पहुंचा। वहां से अपने दो साथियों के साथ स्कॉर्पियो में सवार होकर नवगछिया आया। इसके बाद उमेश शर्मा को किसी बहाने से स्कॉर्पियो में बैठाया गया और गाड़ी को कुर्सेला की तरफ ले जाया गया। चलती स्कॉर्पियो के भीतर ही आरोपियों ने उमेश का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

इसके बाद साक्ष्य छिपाने के मकसद से आरोपियों ने शव को कोसी नदी में बहा दिया। सात अगस्त की शाम पुलिस ने कटिहार जिले के मनिहारी थाना क्षेत्र स्थित मलकाइन घाट से उमेश शर्मा का शव बरामद किया। शव मिलने और तकनीकी अनुसंधान (सर्विलांस एवं लोकेशन) के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने मुख्य साजिशकर्ता (पत्नी) और वारदात में शामिल दो अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर लिया है। 

पूरे मामले का खुलासा करते हुए नवगछिया एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि आठ अगस्त को कमलेश्वरी मिस्त्री ने थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनका पुत्र उमेश शर्मा अपनी पत्नी अनिता देवी को डाॅक्टर से दिखाने के लिए सात अगस्त को निकला था, लेकिन अबतक घर नहीं पहुंचा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन किया गया और पूरे मामले का उद्भेदन किया गया। 

दरअसल, पांच अगस्त को ही अनिता देवी का प्रेमी पंकज शर्मा फ्लाइट से हैदराबाद से पूर्णिया पहुंचा और अपने दो साथियों मो. सोहेल और मो. इरफान के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। टीम ने तकनीकी जांच, वैज्ञानिक साक्ष्य और मानवीय सूचना के आधार पर पूरे मामले का पटाक्षेप करते हुए सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं। आरोपियो ंने बताया कि पांच अगस्त को हैदराबाद से पंकज शर्मा के आने के बाद पूर्णिया एयरपोर्ट पर ही मो. सोहैल और मो. इरफान उससे मिले और प्लानिंग तैयार की। इसके बाद तीनों स्काॅर्पियो से नवगछिया पहुंचे, जहां अनिता देवी पहले से अपने पति उमेश और बेटे के साथ मौजूद थी। 

इसके बाद उमेश को स्काॅर्पियो में बैठाया गया और उसी गाड़ी में उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद बरारी के पास शव को कोसी नदी में फेंक दिया गया। इसके बाद पत्नी घर चली आई और कहा कि पति स्टेशन से लापता हो गए हैं। जब पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू की तो घटना परत-दर-परत खुलती चली गई। दरअसल, पंकज शर्मा से अनिता देवी का पांच वर्षों से प्रेमप्रसंग चल रहा था, और उमेश इसका विरोध करता था। इसी कारण उसे रास्ते से हटाने के लिए पंकज शर्मा को हैदराबाद से बुलाकर उसकी हत्या करा दी। पुलिस ने इस मामले में अनिता देवी, मोत्र सोहैल और मो. इरफान को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पंकज शर्मा की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।