राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्रा पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
DESWA DESK : पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन तथा मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पाटलिपुत्रा पार्क में अटल बिहारी वाजपेयी की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार, कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा, सहकारिता मंत्री रामकृपाल यादव, कला एवं संस्कृति मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार, सांसद रविशंकर प्रसाद, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक संजय सरावगी, विधायक रत्नेश कुशवाहा, विधायक संजय कुमार गुप्ता, विधान पार्षद कुमुद वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर अपनी श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती-पूजन, राष्ट्रीय गीत, राष्ट्र गान, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीतों का गायन भी किया गया।













