“जनता की भाषा बोलते हैं सम्राट”, मांझी का विपक्ष पर पलटवार

बिहार की राजनीति में इन दिनों अंग्रेजी को लेकर सियासी बहस छिड़ी हुई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अंग्रेजी पर विपक्ष के तंज के बीच अब केंद्रीय मंत्री Jitanजीतन राम मांझी खुलकर उनके ...

“जनता की भाषा बोलते हैं सम्राट”, मांझी का विपक्ष पर पलटवार

बिहार की राजनीति में इन दिनों अंग्रेजी को लेकर सियासी बहस छिड़ी हुई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अंग्रेजी पर विपक्ष के तंज के बीच अब केंद्रीय मंत्री Jitanजीतन राम मांझी खुलकर उनके समर्थन में उतर आए हैं। मांझी ने साफ कहा कि राजनीति में जनता से जुड़ाव मायने रखता है, न कि अंग्रेजी की चमक।

बयानबाजी अब और तेज हो गई है

बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अंग्रेजी को लेकर चल रही बयानबाजी अब और तेज हो गई है। इस विवाद के बीच केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सम्राट चौधरी का खुलकर बचाव किया है।मांझी ने कहा कि सम्राट चौधरी वही अंग्रेजी बोलते हैं, जिसे गांव और आम लोग आसानी से समझ सकें।उनकी भाषा आम लोगों से जुड़ी हुई है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग उनकी लोकप्रियता और राजनीतिक काबिलियत से परेशान हैं, इसलिए उनकी भाषा और बोलने के तरीके का मजाक उड़ाया जा रहा है।

लालू प्रसाद यादव को अंग्रेजी क्यों नहीं आती

उन्होंने कहा कि राजनीति में सबसे जरूरी जनता से सीधा जुड़ाव होता है, न कि केवल अंग्रेजी बोलने की क्षमता। मांझी ने अपने बयान में राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का भी जिक्र किया।केंद्रीय मंत्री ने सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग सम्राट चौधरी की अंग्रेजी पर टिप्पणी कर रहे हैं, वे पहले यह बताएं कि लालू प्रसाद यादव को अंग्रेजी क्यों नहीं आती। साथ ही उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी अब तक हिंदी पूरी तरह नहीं सीख पाई हैं, लेकिन विपक्ष कभी इस मुद्दे को नहीं उठाता।

समर्थक और विरोधी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे

बता दें कि मांझी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर नई बहस शुरू हो गई है। समर्थक और विरोधी लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एनडीए नेताओं ने मांझी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि किसी नेता की पहचान उसकी भाषा नहीं, बल्कि उसके काम और जनता से जुड़ाव से होती है।हालांकि, इस पूरे विवाद पर अब तक राजद और कांग्रेस की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।