बिहार चुनाव 2025: JDU ने जारी की दूसरी लिस्ट, 9 महिलाएं, 4 मुस्लिम, राजबल्लभ यादव की पत्नी विभा देवी को मिला टिकट
बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने गुरुवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 44 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही पार्टी ने सभी 101 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा पूरी कर ली है। विभा देवी, जिनके पति राजबल्लभ यादव ने पहले तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री को लेकर विवादित बयान दिया था उन्हें नवादा जिले की सीट से टिकट दिया गया है।वहीं बाहुबली नेता आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद को औरंगाबाद....

बिहार विधानसभा चुनाव के लिए जनता दल यूनाइटेड (JDU) ने गुरुवार को अपनी दूसरी सूची जारी कर दी है। इस लिस्ट में 44 उम्मीदवारों के नाम शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही पार्टी ने सभी 101 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा पूरी कर ली है। विभा देवी, जिनके पति राजबल्लभ यादव ने पहले तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री को लेकर विवादित बयान दिया था उन्हें नवादा जिले की सीट से टिकट दिया गया है।वहीं बाहुबली नेता आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद को औरंगाबाद के नवीनगर विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। चेतन आनंद 2020 में शिवहर से विधायक चुने गए थे, इस बार वे नई सीट से किस्मत आजमाएंगे।
महिला और मुस्लिम प्रतिनिधित्व पर भी जोर
JDU की दूसरी सूची में 9 महिलाओं को टिकट दिया गया है, जिससे पार्टी ने महिला सशक्तिकरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। इसके अलावा लिस्ट में 4 मुस्लिम उम्मीदवारों को भी शामिल किया गया है, जो पार्टी की सामाजिक संतुलन की नीति का संकेत देते हैं। गौरतलब हो कि इससे पहले JDU ने अपनी पहली सूची में 57 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए थे। दोनों लिस्टों को मिलाकर अब पार्टी ने सभी 101 सीटों पर अपने प्रत्याशी मैदान में उतार दिए हैं।