फायरिंग वीडियो पर बिहार में सियासी बवाल: RJD के आरोप, दानिश रिजवान बोले–6 बजे के बाद नशे में रहते हैं तेजस्वी

बिहार की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रवक्ता दानिश रिजवान पर फायरिंग करने का गंभीर आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो को लेकर अब सियासत गरमा गई है।राजद ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि दानिश रिजवान खुलेआम फायरिंग....

फायरिंग वीडियो पर बिहार में सियासी बवाल: RJD के आरोप, दानिश रिजवान बोले–6 बजे के बाद नशे में रहते हैं तेजस्वी

बिहार की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। राष्ट्रीय जनता दल ने हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (HAM) के प्रवक्ता दानिश रिजवान पर फायरिंग करने का गंभीर आरोप लगाया है। सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए एक वीडियो को लेकर अब सियासत गरमा गई है।राजद ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि दानिश रिजवान खुलेआम फायरिंग करते दिख रहे हैं। पार्टी ने इसके साथ लिखा कि बिहार में कानून-व्यवस्था पूरी तरह खत्म हो चुकी है और NDA का राज मतलब गुंडों का राज है।

दानिश रिजवान का पलटवार
इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए दानिश रिजवान ने वीडियो को पूरी तरह AI जेनरेटेड और फर्जी बताया। उन्होंने कहा कि उनकी छवि खराब करने के लिए इस वीडियो को जानबूझकर वायरल किया गया है।रिजवान ने तेजस्वी यादव पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वीडियो पोस्ट करने से पहले उसकी सत्यता की जांच करनी चाहिए थी। दानिश रिजवान ने तेजस्वी यादव पर तीखा हमला करते हुए कहा कि यह तेजस्वी यादव द्वारा नहीं किया गया है, क्योंकि 6:00 के बाद तेजस्वी शराब के नशे में होते हैं।उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले को लेकर उन्होंने तेजस्वी यादव के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।रिजवान ने स्पष्ट किया कि जिस कथित फायरिंग वीडियो की बात हो रही है, वह  2017 का ही है। 

हमेशा शराब के नशे में आप रहते हैं
उन्होंने कहा कि  मैं तेजस्वी जी से आग्रह करूंगा कि इस तरीके का जब वीडियो डाला जाए तो कम से कम देख लिया कीजिए। हमेशा शराब के नशे में आप रहते हैं। ठीक है रहिए लेकिन शराब के नशे में आप रहते हैं और आपके सोशल मीडिया पे अनापशनाप चीजें डाली जा रही हैं। जिससे आहत होकर मैंने खुद आपके ऊपर में एफआईआर करने के लिए आवेदन दिया है। वहीं जो वीडियो वायरल किया जा रहा है उस वीडियो को लेकर के मेरे ऊपर 2017 में ही कारवाई हो चुकी थी। मेरे हथियार के लाइसेंस को निलंबित किया गया था। रद्द किया गया था। बाद में न्यायालय ने उसको पुनः पुनर्जीवित किया। 

RJD की चुप्पी, सियासत गरम
 उन्होंने तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि अरे थोड़ा सा पढ़ लिख लीजिए तेजस्वी जी। कम से कम भारतीय न्याय संहिता का थोड़ा आपको नॉलेज हो जाएगा कि एक ही मामले में दोबारा कार्रवाई नहीं हो सकती और इसके लिए कानून की समझ जरूरी है।फिलहाल RJD की ओर से दानिश रिजवान के इन आरोपों पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन इस मुद्दे को लेकर बिहार की राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में यह विवाद और बढ़ सकता है।