बिहार में शराबबंदी पर फिर सवाल! मोतिहारी में 4 की मौत, कई गंभीर, मांझी ने खोली पोल
केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि शराबबंदी का कानून अपने आप में सही है, लेकिन इसके लागू करने में कहीं न कहीं बड़ी खामियां हैं।उन्होंने स्पष्ट कहा सरकार का काम कानून बनाना है, लेकिन उसे सही तरीके से लागू करना हम सभी की ..नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर भी मांझी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह उनका स्वेच्छा से लिया गया निर्णय है और अब तक वे राज्यसभा के सदस्य नहीं बन पाए थे, इसलिए यह एक स्वाभाविक कदम है। इस मौके पर मांझी ने उन्हें...
बिहार में एक बार फिर जहरीले पेय पदार्थ ने मौत का कहर बरपाया है। पूर्वी चंपारण जिले के मोतिहारी में संदिग्ध जहरीले पेय के सेवन से चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोगों की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया है और मामला अब तेजी से राजनीतिक रंग भी लेता जा रहा है।जानकारी के अनुसार, सभी मृतकों ने एक ही तरह के जहरीले पेय का सेवन किया था। सेवन के कुछ ही देर बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन उन्हें आनन-फानन में अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर तमाम कोशिशों के बावजूद उनकी जान नहीं बचा सके। वहीं, कई अन्य पीड़ित अभी भी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं।
प्रशासन अलर्ट,मांझी का बड़ा बयान
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच तेज कर दी गई है। प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरकौलिया थाना प्रभारी उमाशंकर मांझी को निलंबित कर दिया है। साथ ही पूरे नेटवर्क की जांच के लिए टीमों को सक्रिय कर दिया गया है।इस घटना के बाद शराबबंदी कानून को लेकर एक बार फिर बहस तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि शराबबंदी का कानून अपने आप में सही है, लेकिन इसके लागू करने में कहीं न कहीं बड़ी खामियां हैं।उन्होंने स्पष्ट कहा सरकार का काम कानून बनाना है, लेकिन उसे सही तरीके से लागू करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
नीतीश के राज्यसभा जाने पर दी शुभकामनाएं
मीडिया से बातचीत के दौरान नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले पर भी मांझी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह उनका स्वेच्छा से लिया गया निर्णय है और अब तक वे राज्यसभा के सदस्य नहीं बन पाए थे, इसलिए यह एक स्वाभाविक कदम है। इस मौके पर मांझी ने उन्हें शुभकामनाएं भी दीं।वहीं, हम पार्टी के प्रवक्ता दानिश रिजवान पर कथित फायरिंग के मामले में मांझी ने कहा कि उसके बारे में वह खुद ही सफाई दे देंगे। यह अदालत का मामला है। मुझे इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है।आरोप लगना और साबित होना अलग-अलग बातें हैं।उन्होंने कहा कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो निश्चित तौर पर कार्रवाई होगी।दूसरी ओर, दानिश रिजवान ने पहले ही सफाई देते हुए वायरल वीडियो को AI जनरेटेड बताया था।













