बिहार में ठंड का असर जारी, पटना में 24 जनवरी तक स्कूलों का बदला समय

बिहार में कड़ाके की ठंड का प्रकोप फिलहाल थमा जरूर है, लेकिन ठंड का असर अब भी लोगों की दिनचर्या पर साफ दिखाई दे रहा है। राजधानी पटना में लगातार गिरते तापमान और ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा और जरूरी फैसला लिया है।पटना के जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया.....

बिहार में ठंड का असर जारी, पटना में 24 जनवरी तक स्कूलों का बदला समय

बिहार में कड़ाके की ठंड का प्रकोप फिलहाल थमा जरूर है, लेकिन ठंड का असर अब भी लोगों की दिनचर्या पर साफ दिखाई दे रहा है। राजधानी पटना में लगातार गिरते तापमान और ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर बड़ा और जरूरी फैसला लिया है।पटना के जिला पदाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने जिले के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों के समय में बदलाव का आदेश जारी किया है। इस आदेश के तहत अब पटना जिले में कोई भी स्कूल सुबह 09:00 बजे से पहले संचालित नहीं होगा।

21 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक प्रभावी
डीएम के निर्देश के अनुसार यह आदेश प्री-स्कूल, निजी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों सहित सभी शैक्षणिक संस्थानों पर लागू होगा। यह निर्णय 21 जनवरी 2026 से 24 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा।जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अत्यधिक ठंड और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट के कारण बच्चों के स्वास्थ्य और उनके जीवन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। इसी संभावित खतरे को देखते हुए यह एहतियाती कदम उठाया गया है।

आदेश उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई 
यह आदेश भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा-163 के तहत जारी किया गया है, जिसका पालन करना सभी विद्यालय प्रबंधन के लिए अनिवार्य होगा। डीएम ने साफ कहा है कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या आदेश उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।आदेश की प्रतिलिपि जिले के सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों, शिक्षा विभाग के अधिकारियों और प्रखंड विकास पदाधिकारियों को भेज दी गई है, ताकि इसका सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित किया जा सके।फिलहाल प्रशासन की यह पहल बच्चों को ठंड से होने वाली बीमारियों से बचाने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।