भ्रष्ट अधिकारियों पर सख्त डिप्टी CM विजय सिन्हा, बोले–ट्रांसफर या रिटायरमेंट भी नहीं बचा पाएगा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि भ्रष्ट अधिकारियों को किसी भी हालात में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जो भी गड़बड़ी करेगा, उसका पीछा वह श्मशान तक करेंगे।शुक्रवार को पूर्णिया में आयोजित जनता दरबार के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए विजय सिन्हा ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी।...

भ्रष्ट अधिकारियों पर सख्त डिप्टी CM विजय सिन्हा, बोले–ट्रांसफर या रिटायरमेंट भी नहीं बचा पाएगा

बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कहा है कि भ्रष्ट अधिकारियों को किसी भी हालात में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जो भी गड़बड़ी करेगा, उसका पीछा वह श्मशान तक करेंगे।शुक्रवार को पूर्णिया में आयोजित जनता दरबार के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए विजय सिन्हा ने अधिकारियों को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा,आप लोग यह बात अच्छी तरह समझ लीजिए। चाहे आप कहीं ट्रांसफर हो जाएं, रिटायर हो जाएं या किसी और जगह चले जाएं, भ्रष्टाचार करने वालों को मैं नहीं छोड़ने वाला हूं।

बयान से मचा हड़कंप
विजय सिन्हा ने स्पष्ट किया कि जनता दरबार का उद्देश्य आम लोगों की समस्याओं को सीधे सरकार तक पहुंचाना और मौके पर ही समाधान निकालना है।
उन्होंने कहा कि जो अधिकारी ईमानदारी से काम करेंगे, उन्हें सरकार का पूरा समर्थन मिलेगा, लेकिन भ्रष्टाचार या लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई तय है।

विधवा महिला की शिकायत पर डीएम-एसपी को फटकार
वहीं जनता दरबार के दौरान एक विधवा महिला बीबी नासरीन बानो अपने छोटे बच्चों के साथ फरियाद लेकर पहुंची। उपमुख्यमंत्री ने महिला की पूरी बात सुनी। महिला ने बताया कि पति की मौत के बाद कुछ लोगों ने फर्जी कागजात बनाकर उसकी जमीन बेच दी। विरोध करने पर उसके खिलाफ एसटी-एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर दिया गया और पुलिस बार-बार परेशान कर रही है।

 डीएम और एसपी को कड़ी फटकार 
इस पर विजय सिन्हा ने मौके पर मौजूद डीएम और एसपी को कड़ी फटकार लगाई। उन्होंने कहा,आप लोगों ने पूर्णिया को तमाशा बना कर रख दिया है। इस मामले को तुरंत देखिए। महिला को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए।डिप्टी सीएम ने महिला को डीएम और एसपी का मोबाइल नंबर देते हुए कहा कि अगर समाधान नहीं हो तो वह सीधे उन्हें फोन करे।

शिकायत प्रक्रिया बताई
विजय सिन्हा ने आम लोगों से अपील की कि किसी भी समस्या के लिए पहले अंचल कार्यालय या थाने में शिकायत दर्ज कराएं। इसके बाद मामला अनुमंडल पदाधिकारी और जिलाधिकारी तक ले जाएं। यदि वहां भी सुनवाई नहीं होती है तो मंत्री स्तर पर मामला उठाया जाएगा।उन्होंने कहा कि जिन लोगों की कहीं भी सुनवाई नहीं हुई है, उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा।