भागलपुर परिवहन निगम में ई-टिकटिंग की शुरुआत,अब बस यात्रा होगी कैशलेस

भागलपुर परिवहन निगम ने अपने इतिहास में पहली बार यात्रियों के लिए ई-टिकटिंग मशीन की सुविधा शुरू की है।गुरुवार से यह सेवा पूर्णिया रूट पर चलने वाली दो बसों में लागू की गई है। निगम का कहना है कि धीरे-धीरे इसे अन्य रूटों पर भी विस्तार दिया जाएगा।इस नई प्रणाली के आने से सबसे बड़ा फायदा यात्रियों को होगा। अब कंडक्टर मनमाना भाड़ा नहीं वसूल पाएंगे और यात्रा अधिक...

भागलपुर परिवहन निगम में ई-टिकटिंग की शुरुआत,अब बस यात्रा होगी कैशलेस

भागलपुर परिवहन निगम ने अपने इतिहास में पहली बार यात्रियों के लिए ई-टिकटिंग मशीन की सुविधा शुरू की है।गुरुवार से यह सेवा पूर्णिया रूट पर चलने वाली दो बसों में लागू की गई है। निगम का कहना है कि धीरे-धीरे इसे अन्य रूटों पर भी विस्तार दिया जाएगा।इस नई प्रणाली के आने से सबसे बड़ा फायदा यात्रियों को होगा। अब कंडक्टर मनमाना भाड़ा नहीं वसूल पाएंगे और यात्रा अधिक पारदर्शी होगी।

कंडक्टरों को नई प्रणाली की ट्रेनिंग 
यात्री अब बस में सफर करते समय डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, फोन पे, गूगल पे जैसे माध्यमों से कैशलेस भुगतान कर सकेंगे।यह पहल सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक अमित कुमार श्यामला के निर्देशन में शुरू की गई है।ई-टिकटिंग मशीन के अपग्रेडेशन का काम चल रहा है, जिसमें रूट, किराया और अन्य जानकारियाँ अपडेट की जा रही हैं। साथ ही कंडक्टरों को नई प्रणाली की ट्रेनिंग भी दी जा रही है।

यात्रियों ने भी इस नई सुविधा को सराहा
इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर निगम मुख्यालय से 23 बसों को पूर्णिया भेजने का निर्देश भी दिया गया है।इसके लिए परिवहन निगम की तैयारियां तेज कर दी गई हैं।यात्रियों ने भी इस नई सुविधा को सराहा है। पूर्णिया जाने वाले एक यात्री ने बताया "पहले हाथ से टिकट काटा जाता था, लेकिन अब फोन से पेमेंट करके मशीन से टिकट मिलना एक बिल्कुल नया और सुविधाजनक अनुभव है।"स्पष्ट है कि भागलपुर परिवहन निगम की यह पहल यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने और पारदर्शिता बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।