पटना पहुंचे ईशान किशन, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत,बच्चे ने पहनाई माला, कहा-कुछ अच्छा सवाल कीजिए

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन मंगलवार (10 मार्च) को पटना पहुंचे। राजधानी के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए। एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने फूल-मालाओं से ईशान किशन का स्वागत...

पटना पहुंचे ईशान किशन, एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत,बच्चे ने पहनाई माला, कहा-कुछ अच्छा सवाल कीजिए

आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन मंगलवार (10 मार्च) को पटना पहुंचे। राजधानी के जयप्रकाश नारायण अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। बड़ी संख्या में मौजूद फैंस अपने पसंदीदा खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए बेताब नजर आए। एयरपोर्ट पर प्रशंसकों ने फूल-मालाओं से ईशान किशन का स्वागत किया। इसी दौरान एक छोटे बच्चे ने उन्हें माला पहनाई। बच्चे के इस प्यार भरे स्वागत से भावुक हुए ईशान ने उसे किस कर लिया। बच्चे ने भी मासूम अंदाज में उन्हें किस किया, जिसका वीडियो वहां मौजूद लोगों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया।

 टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर की
मीडिया से बातचीत करते हुए ईशान किशन ने टीम इंडिया की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा,"मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। भारतीय टीम जीती है, यह सिर्फ हमारे लिए नहीं बल्कि पूरे देश के लिए गर्व की बात है। हम कोशिश करेंगे कि आगे भी ऐसे ही अच्छा क्रिकेट खेलते रहें और देश को जीत दिलाते रहें।"उन्होंने युवा खिलाड़ियों को संदेश देते हुए कहा कि कड़ी मेहनत से कोई भी आगे बढ़ सकता है। एक सवाल के जवाब में  ईशान ने कहा,"मैं जितना अच्छा करूंगा इससे और भी जो यंग बच्चे हैं उनके लिए काफी मोटिवेशन होगा । मैं अपनी तरफ से हमेशा कोशिश करता हूं कि जितने प्लेयर हर जगह से बढ़ सकें बढ़ें। अभी हम लोगों ने वर्ल्ड कप खेला है तो इससे ये होता है कि आपको बस मेहनत करना है और कहीं से भी आप आगे बढ़ सकते हो।"

 ईशान किशन ने शानदार 54 रन की पारी खेली थी
गौरतलब है कि टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ ईशान किशन ने शानदार 54 रन की पारी खेली थी। उन्होंने 25 गेंदों पर 4 चौके और 4 छक्के लगाए।  पूरे टूर्नामेंट में ईशान किशन चौथे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज  रहे। बता दें कि भारत की इस ऐतिहासिक जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत कई नेताओं और हस्तियों ने ईशान किशन को बधाई दी थी। नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी कहा था कि "बहुत-बहुत बधाई देता हूं... देश के लिए राज्य के लिए सौभाग्य की बात है" ईशान किशन की पारी पर कहा था कि हमें गर्व है कि वो जिस राज्य से हैं वहां से हम हैं।

 कुछ अच्छा सवाल कीजिए
वहीं, ट्रॉफी को मंदिर ले जाने को लेकर उठे विवाद पर जब ईशान किशन से सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर टिप्पणी करने से बचते हुए कहा,"हमने इतना शानदार वर्ल्ड कप जीता है। आप ऐसा सवाल पूछिए कि कैसा मज़ा आया। ये कीर्ति आजाद क्या बोले हैं, इस पर मैं क्या कहूं? कुछ अच्छा सवाल कीजिए। यह कोई सवाल ही नहीं है। "ईशान किशन का यह बयान भी चर्चा का विषय बना हुआ