मोकामा के बाहुबली अनंत सिंह बेटे को बनाना चाहते हैं IPS, शराबबंदी हटाने की मांग
बिहार की राजनीति में एक बार फिर अनंत सिंह चर्चा में हैं। दुलारचंद हत्याकांड में जेल से बाहर आने के बाद वे लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपने गांव में 3 मार्च को दंगल आयोजन का ऐलान कर सियासी और सामाजिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।इस बीच अनंत सिंह ने अपने परिवार और राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा वो अपने सबसे छोटे बेटे अभिनव को IPS .....
बिहार की राजनीति में एक बार फिर अनंत सिंह चर्चा में हैं। दुलारचंद हत्याकांड में जेल से बाहर आने के बाद वे लगातार सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपने गांव में 3 मार्च को दंगल आयोजन का ऐलान कर सियासी और सामाजिक हलकों में हलचल बढ़ा दी है।इस बीच अनंत सिंह ने अपने परिवार और राजनीति को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा वो अपने सबसे छोटे बेटे अभिनव को IPS बनाने चाहते हैं। वहीं अभिनव ने भी बताया कि उसकी 12वीं की परीक्षा खत्म हो चुकी है और वह आगे की पढ़ाई कर अपने पिता के इस सपने को पूरा करने की कोशिश करेगा।
बिहार में शराबबंदी पर सवाल
इतना ही नहीं राजनीतिक मुद्दों पर बोलते हुए अनंत सिंह ने बिहार में शराबबंदी पर सवाल उठाए। उन्होंने साफ कहा कि राज्य से शराबबंदी खत्म होनी चाहिए। वहीं मुख्यमंत्री पद को लेकर उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि नीतीश कुमार की पार्टी से निशांत कुमार एक बेहतर विकल्प हो सकते हैं। अगर बीजेपी की तरफ से मुख्यमंत्री बनता है, तो सम्राट चौधरी को उन्होंने एक सक्षम नेता बताया।अनंत सिंह ने यह भी ऐलान किया कि वे अब अगला विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने संकेत दिया कि उनकी राजनीतिक विरासत अब उनके बच्चे संभालेंगे।
मैं पहचान जाता हूं कौन बड़ा है कौन छोटा
उन्होंने कहा कि उनके दोनों जुड़वा बेटे अभिषेक सिंह और अंकित सिंह अभी छोटे हैं, लेकिन समय के साथ यह तय किया जाएगा कि जनता किसे ज्यादा पसंद करती है। जदयू विधायक ने कहा कि, उनका बड़ा बेटा जनता के बीच रहता है। उसे लोगों से मिलना पसंद है। अभी पांच साल है। दोनों जुडवां हैं, लेकिन मैं पहचान जाता हूं कौन बड़ा है कौन छोटा है।
जबरदस्ती कोई नहीं कर सकता
परिवार की बात करते हुए उन्होंने कहा कि दोनों बेटों के जन्म में सिर्फ कुछ सेकंड का अंतर है, लेकिन वह खुद पहचान लेते हैं कि कौन बड़ा है और कौन छोटा।वहीं नीतीश कुमार के एमएलसी पद से इस्तीफे और राज्यसभा जाने को लेकर अनंत सिंह ने उनका समर्थन किया। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार के लिए काफी काम किया है और अब राज्यसभा में जाकर वे और बेहतर तरीके से योगदान देंगे। इसके अलावा विपक्ष की ओर से नीतीश कुमार के इस्तीफे के साइन पर उठाए जा रहे सवालों को खारिज करते हुए अनंत सिंह ने कहा कि यह सब बेकार की बातें हैं। नीतीश कुमार के साथ जबरदस्ती कोई नहीं कर सकता।













