NEET student death case:CBI ने संभाली जांच,अब होगा सच का खुलासा?

पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के हवाले कर दिया गया है। CBI ने इस केस को स्पेशल केस के रूप में दर्ज करते हुए इसका नंबर 7S/26 रखा है। बिहार CBI के अधिकारी आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। इस मामले में लगातार CBI जांच की मांग उठ रही थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार.....

NEET student death case:CBI ने संभाली जांच,अब होगा सच का खुलासा?

पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत का मामला अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के हवाले कर दिया गया है। CBI ने इस केस को स्पेशल केस के रूप में दर्ज करते हुए इसका नंबर 7S/26 रखा है। बिहार CBI के अधिकारी आगे की कार्रवाई के लिए दिल्ली रवाना हो गए हैं। इस मामले में लगातार CBI जांच की मांग उठ रही थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार से इसकी सिफारिश की थी। राज्य सरकार के अनुरोध को मंजूरी मिलने के बाद CBI ने आधिकारिक रूप से केस अपने हाथ में ले लिया।

 IG जितेंद्र राणा ने बताया था ...
इससे पहले 4 फरवरी को पटना पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मामले की जानकारी साझा की थी। IG जितेंद्र राणा ने बताया था कि जांच CBI को सौंप दी गई है। वहीं SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा था कि घटना की सूचना सबसे पहले पीड़िता के परिवार को दी गई थी। उन्होंने यह भी माना था कि छात्रा के साथ यौन हिंसा की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।परिवार ने जांच के लिए छात्रा के पांच कपड़े पुलिस को सौंपे थे। फॉरेंसिक जांच में एक कपड़े से स्पर्म मिलने की पुष्टि हुई थी। हालांकि, शुरुआती दौर में परिवार केस दर्ज कराने को तैयार नहीं था।

 SHO स्तर पर लापरवाही हुई थी
SSP ने यह भी स्वीकार किया था कि चित्रगुप्त नगर थाने की SHO स्तर पर लापरवाही हुई थी, जिसके बाद संबंधित अधिकारी पर कार्रवाई की गई। SDPO सचिवालय-1 अनु कुमारी ने बताया था कि अस्पताल से लामा रिपोर्ट जब्त कर उसे केस डायरी का हिस्सा बनाया गया।जांच के दौरान पुलिस ने शंभू गर्ल्स हॉस्टल का DVR सीज कर CCTV फुटेज खंगाली थी। फुटेज में 5 जनवरी की दोपहर छात्रा अपनी एक सहेली के साथ कमरे में जाती दिखाई दी थी। करीब दो मिनट बाद वह कमरे से बाहर आई, लेकिन उसके बाद फिर बाहर नहीं दिखी। 6 जनवरी की सुबह जब नाश्ते के लिए दरवाजा खटखटाया गया और कोई जवाब नहीं मिला, तब हॉस्टल स्टाफ ने दरवाजा खोला। अंदर छात्रा बेहोशी की हालत में मिली।

पटना जंक्शन के CCTV कैमरे में भी नजर आई थी
पुलिस के अनुसार, हॉस्टल पहुंचने से पहले छात्रा पटना जंक्शन के CCTV कैमरे में भी नजर आई थी। जिस ऑटो से वह हॉस्टल पहुंची थी, उसके चालक से भी पूछताछ की गई थी।6 जनवरी को बेहोश हालत में मिली छात्रा की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शुरुआत में पुलिस ने इसे आत्महत्या का मामला बताया था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद जांच का रुख बदल गया। इसके बाद SIT का गठन किया गया था। फॉरेंसिक जांच में कपड़ों से स्पर्म मिलने की पुष्टि हुई थी। पुलिस ने 18 लोगों के DNA सैंपल लिए, लेकिन कोई भी सैंपल मैच नहीं हुआ।अब CBI की एंट्री के बाद इस मामले की जांच नए सिरे से और व्यापक स्तर पर की जाएगी। सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि आखिर छात्रा की मौत के पीछे की सच्चाई क्या है और दोषियों तक जांच कब पहुंचेगी।