बिहार में नई सरकार! नीतीश कुमार 20 नवंबर को लेंगे 10वीं बार शपथ , पटना गांधी मैदान में तैयारियां शुरू

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद नई सरकार बनाने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। एनडीए को ऐतिहासिक जीत मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 नवंबर को 10वीं बार पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में होगा, जिसकी तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। भाजपा-जदयू के मंत्रियों की संख्या लगभग बराबर 16-16 होगी। लोजपा (आर) से 2, हम और रालोमो से 1-1 मंत्री होंगे....

बिहार में नई सरकार! नीतीश कुमार 20 नवंबर को लेंगे 10वीं बार शपथ , पटना गांधी मैदान में तैयारियां शुरू

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद नई सरकार बनाने की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। एनडीए को ऐतिहासिक जीत मिलने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 नवंबर को 10वीं बार पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह पटना के गांधी मैदान में होगा, जिसकी तैयारियाँ ज़ोरों पर हैं। भाजपा-जदयू के मंत्रियों की संख्या लगभग बराबर 16-16 होगी। लोजपा (आर) से 2, हम और रालोमो से 1-1 मंत्री होंगे।बिहार विधानसभा का मौजूदा कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त हो रहा है। ऐसे में नई विधानसभा के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू 
पटना के गांधी मैदान में शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।मैदान में बड़े स्तर पर टेंट, विशेष गेट, भव्य मंच और सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग का काम चल रहा है। वीवीआईपी आगमन, सुरक्षा, ट्रैफिक नियंत्रण, और मीडिया कवरेज के लिए एक विस्तृत और स्पेशल प्लान तैयार किया जा रहा है। इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री, केंद्र सरकार के कई मंत्री समेत एनडीए के कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं। बता दें कि तैयारी को लेकर जिला प्रशासन ने 17 से 20 नवंबर तक गांधी मैदान में आम लोगों की एंट्री बंद कर दी है। 3 स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। गांधी मैदान के चारों ओर करीब 500 जवानों को लगाया जाएगा। इसमें केंद्रीय बलों की भी ड्यूटी लगाई जाएगी।  डीएम और एसएसपी ने संयुक्त रूप से निर्देश जारी करते हुए आम लोगों से अपील की है कि इस दौरान वे गांधी मैदान क्षेत्र से बचें। 

 सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
वहीं पटना ट्रैफिक पुलिस अलग से रूट डायवर्जन प्लान तैयार कर रही है। संभावना है कि समारोह के दिन डाक बंगला चौराहा, इनकम टैक्स गोलंबर, जवाहर लाल नेहरू मार्ग, जीपीओ गोलंबर जैसे मार्गों पर भारी रोक-टोक रहेगी। पटना पुलिस और जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से मैदान की सुरक्षा व्यवस्था संभाल ली है और सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं।

 मौजूदा कैबिनेट की आखिरी बैठक 
वहीं आज सोमवार सुबह 11.30 बजे नीतीश सरकार की मौजूदा कैबिनेट की आखिरी बैठक है। जिसमें विधानसभा भंग करने का प्रस्ताव पारित किया जाएगा। इसके बाद नीतीश कुमार राज्यपाल को अपना इस्तीफा देंगे। इसके साथ ही वे नई सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे।गौरतलब हो कि बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को बड़ी जीत मिली। गठबंधन के खाते में 202 सीटें आई है।