बिहार में परिवहन व्यवस्था को नई रफ्तार, राजगीर से पिंक बस सेवा की शुरुआत

आम यात्रियों की सुविधा और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बिहार सरकार लगातार परिवहन व्यवस्था को सशक्त बना रही है। जहां एक ओर ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण जैसी सेवाएं अब पहले से अधिक तेज और सुचारु हो गई हैं, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक बस सेवाओं के विस्तार, महिला सुरक्षा और सुरक्षित यात्रा को लेकर भी सरकार ठोस कदम उठा....

बिहार में परिवहन व्यवस्था को नई रफ्तार, राजगीर से पिंक बस सेवा की शुरुआत

आम यात्रियों की सुविधा और सड़क सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए बिहार सरकार लगातार परिवहन व्यवस्था को सशक्त बना रही है। जहां एक ओर ड्राइविंग लाइसेंस और वाहन पंजीकरण जैसी सेवाएं अब पहले से अधिक तेज और सुचारु हो गई हैं, वहीं दूसरी ओर सार्वजनिक बस सेवाओं के विस्तार, महिला सुरक्षा और सुरक्षित यात्रा को लेकर भी सरकार ठोस कदम उठा रही है।

दो पिंक बसों का विधिवत संचालन शुरू किया गया
इसी कड़ी में गुरुवार को पर्यटन नगरी राजगीर के बस स्टैंड से बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की दो पिंक बसों का विधिवत संचालन शुरू किया गया। ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने हरी झंडी दिखाकर इन बसों को रवाना किया। यह सेवा विशेष रूप से महिलाओं के लिए सुरक्षित, सुलभ और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

 यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध
इस मौके पर मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्य सरकार यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि परिवहन विभाग राज्य के विभिन्न जिलों और प्रमुख पर्यटन स्थलों पर लगातार नई बस सेवाएं शुरू कर रहा है, ताकि लोगों को आवागमन में किसी तरह की परेशानी न हो।
मंत्री ने कहा कि पिंक बस सेवा महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार की गई है, जिससे छात्राएं, कामकाजी महिलाएं और महिला पर्यटक बिना किसी डर या असुविधा के सफर कर सकें।

पर्यटन गतिविधियों को भी नया बढ़ावा
इन बसों में महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण, बेहतर बैठने की व्यवस्था और प्रशिक्षित स्टाफ की तैनाती की गई है।राजगीर जैसे प्रमुख पर्यटन स्थल पर पिंक बस सेवा की शुरुआत से स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाहर से आने वाले पर्यटकों को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस पहल से न केवल सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, बल्कि क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को भी नया बढ़ावा मिलेगा।