नीतीश कुमार की बड़ी बैठक आज शाम 5 बजे, जेडीयू सांसद-विधायकों को बुलावा, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पहुंचे सीएम आवास

बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद जदयू कार्यकर्ताओं में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। कई कार्यकर्ता इसे साजिश बताते हुए खुलकर विरोध जता रहे हैं।पटना में जदयू कार्यालय के बाहर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टरों पर कालिख.....

नीतीश कुमार की बड़ी बैठक आज शाम 5 बजे, जेडीयू सांसद-विधायकों को बुलावा, सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा पहुंचे सीएम आवास

बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा के लिए नामांकन करने के बाद जदयू कार्यकर्ताओं में भारी नाराज़गी देखने को मिल रही है। कई कार्यकर्ता इसे साजिश बताते हुए खुलकर विरोध जता रहे हैं।पटना में जदयू कार्यालय के बाहर शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पोस्टरों पर कालिख पोत दी। इसके साथ ही शहर के कई इलाकों में पोस्टर भी लगाए गए हैं, जिन पर लिखा है— “नीतीश सेवक कर रहा पुकार, नेता करें अपने निर्णय पर विचार।” वहीं जदयू दफ्तर के बाहर कार्यकर्ता सीएम नीतीश से राज्यसभा जाने के फैसले को वापस लेने की लिए पोस्टकार्ड पर लिख रहे हैं।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम
कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन और बढ़ते तनाव को देखते हुए मुख्यमंत्री आवास जाने वाले रास्तों को फिलहाल बंद कर दिया गया है। इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और पुलिस बल की तैनाती बढ़ा दी गई है।इस बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुक्रवार शाम 5 बजे जदयू के सांसदों, विधायकों और विधान परिषद सदस्यों की अहम बैठक बुलाई है। माना जा रहा है कि इस बैठक में आगे की राजनीतिक रणनीति और राज्य में संभावित नए समीकरणों पर चर्चा हो सकती है।

डिप्टी सीएम भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे
उधर, बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री से करीब 25 मिनट तक मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार दोनों नेताओं के बीच नई सरकार के गठन और आगे की रणनीति को लेकर बातचीत हुई है।इसके अलावा डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा भी मुख्यमंत्री आवास पहुंचे । इन मुलाकातों के बाद राज्य की राजनीति में नए समीकरणों को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।