सुपौल: छातापुर बाजार की सुरक्षा को लेकर पुलिस–व्यापारी बैठक, IP कैमरे लगाने पर जोर

सुपौल: छातापुर थाना परिसर में बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य छातापुर बाजार सहित अन्य प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में आईपी कैमरे (IP Cameras) लगाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। अधिकारियों .....

सुपौल: छातापुर बाजार की सुरक्षा को लेकर पुलिस–व्यापारी बैठक, IP कैमरे लगाने पर जोर

सुपौल: छातापुर थाना परिसर में बुधवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, त्रिवेणीगंज के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण सुरक्षा समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य छातापुर बाजार सहित अन्य प्रमुख व्यावसायिक क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करना रहा।बैठक के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजार एवं आसपास के क्षेत्रों में आईपी कैमरे (IP Cameras) लगाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। अधिकारियों ने बताया कि कैमरों की स्थापना से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण, संदिग्ध गतिविधियों की सतत निगरानी तथा किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई संभव हो सकेगी।

व्यापारियों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखे
पुलिस प्रशासन ने व्यापारियों से अपील की कि वे बाजार की सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं और पुलिस के साथ बेहतर समन्वय बनाकर कार्य करें। अधिकारियों ने कहा कि सीसीटीवी कैमरों से चोरी, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा, साथ ही आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना भी मजबूत होगी।बैठक के दौरान व्यापारियों ने अपनी समस्याएं एवं सुझाव पुलिस अधिकारियों के समक्ष रखे, जिस पर प्रशासन ने शीघ्र समाधान एवं सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया।इस अवसर पर पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी उपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पुलिस–जन सहयोग के माध्यम से ही एक सुरक्षित, सुव्यवस्थित और अपराधमुक्त बाजार की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है।