तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर बोला हमला, कहा-बिहार में अफसरों का राज..वक्त कम है..नीतीश सरकार को उखाड़ देना है
राजधानी पटना स्थित कांग्रेस दफ्तर सदाकत आश्रम में गुरुवार को महागठबंधन की दूसरी बैठक आयोजित की गई। तेजस्वी यादव गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश राजद पंचायती राज प्रकोष्ट की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से आए पंचायत प्रतिनिधि ने भाग लिया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि भारत का दिल ...

राजधानी पटना स्थित कांग्रेस दफ्तर सदाकत आश्रम में गुरुवार को महागठबंधन की दूसरी बैठक आयोजित की गई। तेजस्वी यादव गुरुवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में प्रदेश राजद पंचायती राज प्रकोष्ट की ओर से कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। जिसमें बिहार के विभिन्न जिलों से आए पंचायत प्रतिनिधि ने भाग लिया। इस दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि भारत का दिल गांव में बसा हुआ है और जब तक हमारा गांव समृद्ध नहीं होगा, देश आगे नहीं बढ़ सकता है। इसीलिए पंचायत को मजबूत करना जरूरी है। उन्होंने पहलगाम की आतंकी वारदात में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी।
नीतीश सरकार पर बोला हमला
वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है और अपने कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से कहा है कि 2025 के चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। तेजस्वी यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के संदेश को जन जन तक पहुंचाना है। विधानसभा चुनाव को देखते हुए तेजस्वी यादव का यह संदेश मायने रखता है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि कार्यकर्ता गांवों की ओर चलें। अब वक्त कम है। गाँवों तक राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद की विचारधारा को पहुंचाए। वहीं तेजस्वी ने एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि केंद्र में 11 साल से और 20 साल से राज्य में एनडीए की सरकार है। इसके बावजूद बिहार गरीब है, प्रति व्यक्ति आय कम है।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में अफसरों का राज
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि बिहार में अफसरों का राज है। पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधियों को डराया जाता है। मुखिया को जांच का डर दिखाया जाता है। इस सरकार को उखाड़ फेंकना है। जनता के बीच हमने माई बहिन सम्मान योजना सहित अन्य घोषणाएं की है। इस मौके पर राजद के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, सांसद संजय यादव सहित अन्य नेता मौजूद थे।