अपनी सत्ता की भूख मिटाने के लिए प्रशांत किशोर जो खेल खेल रहे हैं बिहार की जनता सब देख और समझ रही है।

अपनी सत्ता की भूख मिटाने के लिए प्रशांत किशोर जो खेल खेल रहे हैं बिहार की जनता सब देख और समझ रही है।

पटना डेस्क : बिहार के नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा आज गोपालगंज पहुंचे। यहां पर वह मीरगंज के नरईनिया स्थित ज्वेलरी दुकान के मालिक प्रिंस सोनी के परिजनों से मिलने के लिए गए। प्रिंस सोनी की कुछ दिनों पूर्व बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े मारकर हत्या कर दी थी।

प्रिंस सोनी के परिजनों से मिलने के बाद विजय सिन्हा गोपालगंज पहुंचे। यहां पर वे भाजपा के चैनपट्टी स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बातचीत के दौरान विजय कुमार सिन्हा ने इवेंट मैनेजमेंट व जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर के ऊपर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रशांत किशोर के अंदर सत्ता की भूख जग गई है,और वे अपनी सत्ता की भूख मिटाने के लिए किसके इशारे पर यह सब कुछ कर रहे हैं यहां की जनता सब कुछ समझ चुकी है।


उन्होंने कहा, कि अगर प्रशांत किशोर देश विरोधी बात करने वाले और बंगाल, दिल्ली और बिहार की बर्बादी के जिम्मेदार हैं। ममता बनर्जी , नीतीश कुमार और केजरीवाल का इवेंट मैनेजमेंट नहीं किया होता तो आज ये लोग सत्ता में नहीं होते। नीतीश कुमार, ममता बनर्जी और केजरीवाल जैसे लोगों को सत्ता में दोबारा लाने के लिए वे अपने हिसाब से मैनेजमेंट करते हैं। अब बिहार की जनता को उनके शब्दों पर ना तो विश्वास होगा ना उनके कार्यशैली पर कोई विश्वास करेगा।


नेता प्रतिपक्ष ने कहा, कि केंद्र की मोदी सरकार के द्वारा देश में तेजी से विकास कार्य किया जा रहा है। यहां पर टू लेन, फोर लेन, सिक्स लेन और 8 लेन की सड़क बन रही है। लोगों के घर-घर तक बिजली पहुंच गई है। आज देश में इतना कार्य हुआ है कि देश का मान सम्मान, स्वाभिमान देश में ही नहीं बल्कि विश्व पटल पर भी बढ़ा है। 

रिपोर्ट : कुमार कौशिक