यही फर्क है मेरे और उनके बीच:,खेसारी लाल यादव बोले -पवन भैया को मेरी वाइफ पर नहीं बोलना चाहिए था

भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े सितारें खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच चल रही सियासी तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है।छपरा में पवन सिंह के चुनाव प्रचार ने अब इस विवाद को और गहरा कर दिया है। रोहतास में एक जनसभा के दौरान खेसारी लाल यादव ने भावुक होते हुए पवन सिंह पर बड़ा बयान दिया।खेसारी लाल यादव ने कहा मैंने लोकसभा में उनके लिए प्रचार किया, पर.....

यही फर्क है मेरे और उनके बीच:,खेसारी लाल यादव बोले -पवन भैया को मेरी वाइफ पर नहीं बोलना चाहिए था

भोजपुरी सिनेमा के दो बड़े सितारें खेसारी लाल यादव और पवन सिंह के बीच चल रही सियासी तकरार थमने का नाम नहीं ले रही है।छपरा में पवन सिंह के चुनाव प्रचार ने अब इस विवाद को और गहरा कर दिया है। रोहतास में एक जनसभा के दौरान खेसारी लाल यादव ने भावुक होते हुए पवन सिंह पर बड़ा बयान दिया।खेसारी लाल यादव ने कहा मैंने लोकसभा में उनके लिए प्रचार किया, पर उन्होंने मेरी पत्नी पर कमेंट किया। उन्होंने मेरी बीवी को लेकर मीडिया में जो कहा, वो सबको पता है।ऐसा उन्हें नहीं कहना चाहिए था।पवन भैया ने छपरा में जाकर मेरे खिलाफ प्रचार किया। यही फर्क है मेरे और उनके बीच।

मेरे लिए रिश्ते मायने रखते हैं, पार्टी नहीं
वहीं रविकिशन, निरहुआ और मनोज तिवारी के जरिए भाषणों में अपने लिए हो रही टिप्पणी और बयानों पर खेसारी लाल यादव ने कह चुके हैं कि उनके लिए पार्टी का बंधन मायने रखता है, रिश्ते मायने नहीं रखते। मेरे लिए रिश्ते मायने रखते हैं। उन्होंने कहा मैंने तो मनोज भैया का भी प्रचार किया है। बीजेपी का भी प्रचार किया है।विनय बिहारी भैया का प्रचार किया है। हमेशा से बड़े भाइयों का सम्मान मैंने किया है और मेरे लिए आजीवन ये बड़े भाई हैं। ये चुनाव आज है, फिर 5 साल बाद आएगा, लेकिन रिश्तों को मैं इतना कमजोर नहीं करता।वहीं जब आज मैं इंडस्ट्री से अलग हटकर कुछ कर रहा हूं तो उनका दुश्मन बना हुआ हूं पर कोई बात नहीं। उनका छोटा भाई हूं। हो सकता है मेरी जुबान से कुछ गलत निकल गया हो, उसके लिए वो नाराज हैं। बोल रहे हैं तो बोलने दीजिए, इतने दिन से आशीर्वाद मिल रहा है तो उनके दो शब्द मुझे छोटा नहीं बना देंगे।

भोजपुरी इंडस्ट्री के स्टार्स बने चुनावी चेहरे
बता दें कि बिहार चुनाव 2025 में जहां बीजेपी की ओर से मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव निरहुआ, रवि किशन और पवन सिंह स्टार प्रचारक के रूप में मैदान में हैं,तो वहीं खेसारी लाल यादव ने राजद (RJD) का दामन थामते हुए छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा है।उनकी सीट पर 6 नवंबर को मतदान संपन्न हो चुका है,लेकिन प्रचार और बयानबाज़ी का दौर अब भी जारी है।