Social Media पर Viral हुआ Nalanda के लड़के का वीडियो, बिहारी पर बेहतरीन कविता आपको भी आयेगा पसंद

नालंदा के साहिल कुमार की कविता 'जागीर' सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वीडियो में 20-22 साल का लड़का लोगों को बिहार पर लिखी अपनी कविता सुना रहा है। साहिल अपनी कविता के जरिए लोगों को बिहार के बारे में बता रहा है। यह कविता खुद साहिल ने लिखी है। हालांकि वीडियो काफी पुराना बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस कविता को वो कॉलेज के दिन में ही लिखा था। हालांकि सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है। कविता पढ़ने वाला साहिल नालंदा जिले के यारपुर का रहनेवाला है। माता पिता दिल्ली में जाकर बस गए। साहिल कुमार का जन्म दिल्ली में हुआ है। स्कूली पढ़ाई भी दिल्ली में हुई है। इसके बाद दिल्ली के रामजस कॉलेज में आगे की पढ़ाई पूरी की है।