औरंगाबाद में खेत में काम कर रहे किसान के सामने आ गया सियार, फिर जानिये क्या हुआ ?

औरंगाबाद में खेत में काम कर रहे किसान के सामने आ गया सियार, फिर जानिये क्या हुआ ?
औरंगाबाद सदर अस्पताल

आप काम कर रहे हों और आपके पास कोई जंगली जानवर या सियार आ जाये तो आपका क्या हाल होगा। जी हां, सोचकर ही डर जाइयेगा। औरंगाबाद में एक किसान के साथ ऐसा ही हुआ है। वो खेत में अपना काम कर रहा था। उसी दरम्यान उसके सामने सियार आ गया। घटना देव थाना क्षेत्र के बेलसरा गांव की है। यहां सियार ने एक शख्स और दो मासूम पर जानलेवा हमला कर दिया। नोचकर कर लहूलुहान कर दिया। घायल किसान ने बताया कि वो अपने खेत में आलू चुन रहे थे । उसी दौरान सियार ने उनपर और दो मासूमों पर हमला कर दिया। तीनों लहूलुहान हो गये। आनन फानन में परिजनों ने सभी को इलाज के  लिये उप स्वास्थ्य केंद्र लाया। घायल व्यक्ति की हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। हालांकि दोनों बच्चों का उप स्वास्थ्य केन्द्र में ही इलाज चल रहा है। सियार के हमले के बाद से ग्रामीणों में दहशत का माहौल कायम है। इलाके के लोग खेतों में जाने से डर रहे हैं। 

औरंगाबाद में माओवादियों के मनसूबे पर फिरा पानी, ID बलास्ट से दहला पहाड़ी इलाका @DeswaNews

औरंगाबाद में खेत में काम कर रहे किसान के साथ सियार का हुआ सामना, फिर देखिये... @DeswaNews

देसवा न्यूज के लिये औरंगाबाद से दिनानाथ मौआर की रिपोर्ट...