किसके हाथ होगी बिहार की कमान?, ललन सिंह ने दिया बड़ा बयान, बोले – अंतिम फैसला नीतीश कुमार ही करेंगे

बिहार की सियासत इन दिनों काफी गरम है। इसी बीच राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का बयान चर्चा में आ गया है। जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने शुक्रवार को बड़ा बयान देते हुए साफ कहा है कि राज्य में होने वाले सभी बड़े राजनीतिक फैसले हमेशा नीतीश कुमार की इच्छा और सहमति से ही लिए जाते हैं, और अब तक कोई भी उनसे उनकी मर्जी....

किसके हाथ होगी बिहार की कमान?, ललन सिंह ने दिया बड़ा बयान, बोले – अंतिम फैसला नीतीश कुमार ही करेंगे

बिहार की सियासत इन दिनों काफी गरम है। इसी बीच राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह का बयान चर्चा में आ गया है। जदयू के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने शुक्रवार को बड़ा बयान देते हुए साफ कहा है कि राज्य में होने वाले सभी बड़े राजनीतिक फैसले हमेशा नीतीश कुमार की इच्छा और सहमति से ही लिए जाते हैं, और अब तक कोई भी उनसे उनकी मर्जी के खिलाफ निर्णय नहीं करवा पाया है।ललन सिंह ने स्पष्ट किया कि बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा और वह भाजपा से होगा या जदयू से, इसका अंतिम फैसला भी खुद नीतीश कुमार ही करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की राजनीति में अंतिम निर्णय हमेशा नीतीश कुमार का ही रहा है और आगे भी वही तय करेंगे कि नेतृत्व किसके हाथ में होगा।

उनका नाम तक सुनना पसंद नहीं करते
वहीं विपक्ष के बयानों को लेकर भी ललन सिंह ने तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और राजद अगर इस मुद्दे पर बयान दे रहे हैं तो देते रहें, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। उनके मुताबिक बिहार की राजनीति की दिशा और फैसले हमेशा नीतीश कुमार ही तय करते हैं। वहीं जदयू के पूर्व नेता आरसीपी सिंह के आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए ललन सिंह ने कहा कि जो व्यक्ति अब पार्टी में नहीं है, उसकी बातों पर प्रतिक्रिया देने का कोई मतलब नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि आर. सी.पी. सिंह ऐसा नाम है जिसे सुनते ही नीतीश कुमार नाराज़ हो जाते हैं। उनका दावा है कि मुख्यमंत्री उनसे मिलने की बात तो दूर, उनका नाम तक सुनना पसंद नहीं करते।

 ललन सिंह ने दोहराया 
बिहार के भविष्य और अगले मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश करते हुए ललन सिंह ने दोहराया कि इस पर अंतिम फैसला भी खुद नीतीश कुमार ही करेंगे। उनके इस बयान से यह संकेत मिलता है कि गठबंधन और जदयू के भीतर नेतृत्व को लेकर फिलहाल कोई असमंजस नहीं है और पार्टी की कमान आज भी पूरी तरह नीतीश कुमार के हाथों में है।