BPSC Exam Calendar 2026: संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE 4.0 समेत 48 भर्ती परीक्षाओं की तिथियां तय
बिहार के लाखों प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने वर्ष 2026 का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें आयोग ने 48 महत्वपूर्ण भर्तियों की पूरी समय-सारणी स्पष्ट कर दी है। इस कैलेंडर में विज्ञापन जारी होने की तिथि, परीक्षा आयोजन और परिणाम घोषित करने तक का विस्तृत रोडमैप शामिल .............
बिहार के लाखों प्रतियोगी परीक्षार्थियों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने वर्ष 2026 का संशोधित परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है, जिसमें आयोग ने 48 महत्वपूर्ण भर्तियों की पूरी समय-सारणी स्पष्ट कर दी है। इस कैलेंडर में विज्ञापन जारी होने की तिथि, परीक्षा आयोजन और परिणाम घोषित करने तक का विस्तृत रोडमैप शामिल है, जिससे अभ्यर्थियों को अब अपनी तैयारी को योजनाबद्ध तरीके से आगे बढ़ाने में बड़ी मदद मिलेगी।
शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा
नए परीक्षा कैलेंडर के अनुसार, चौथे चरण की शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा (TRE 4.0) इस वर्ष की सबसे बड़ी और अहम भर्तियों में से एक होगी। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 46,585 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, TRE 4.0 की लिखित परीक्षा 22 सितंबर 2026 से शुरू होकर 27 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। वहीं, इसके परिणाम नवंबर 2026 में जारी होने की संभावित तिथि तय की गई है, जिससे राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया को तेजी मिलने की उम्मीद है।
70वीं और 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा
शिक्षक भर्ती के अलावा, परीक्षा कैलेंडर में 70वीं और 71वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा, सिमुलतला आवासीय विद्यालय शिक्षक भर्ती, प्रधान शिक्षक पद, साथ ही विभिन्न इंजीनियरिंग और चिकित्सा सेवाओं से जुड़ी परीक्षाओं की तिथियां भी शामिल हैं। यह कैलेंडर बिहार के उन अभ्यर्थियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जो लंबे समय से भर्ती प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे थे।
BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें
आयोग ने यह भी स्पष्ट किया है कि जारी की गई सभी तिथियां संभावित हैं और प्रशासनिक या अपरिहार्य कारणों से इनमें बदलाव किया जा सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से BPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और वहीं से पूरा परीक्षा कैलेंडर डाउनलोड कर विस्तृत जानकारी प्राप्त करें। बता दें कि BPSC का यह नया परीक्षा कैलेंडर 2026 अभ्यर्थियों के लिए एक स्पष्ट दिशा तय करता है।













