कांग्रेस को भी समझ आया कि सनातन में शक्ति है, चंदा चोरी पर हवन को लेकर एनडीए विधायक प्रमोद सिंह का कांग्रेस पर पलटवार

राम मंदिर में हुए चंदा चोरी मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह द्वारा सुंदरकांड पाठ और हवन कराए जाने पर एनसीए विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। रफीगंज विधायक ने कहा कि जो कांग्रेस पार्टी भगवान राम को नहीं मानती थी, गाली देती थी, आज उसे सनातन पर भरोसा आ रहा है और सुंदरकांड का पाठ कर रही है। इन्हें बहुत पहले जागना चाहिए था। इनको मंदिर से ज्यादा मस्जिद प्यारी लगती है। जब राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही थी तब इनके नेता वहां नहीं गए, क्योंकि अपने नाराज हो जाएंगे।

कांग्रेस को भी समझ आया कि सनातन में शक्ति है, चंदा चोरी पर हवन को लेकर एनडीए विधायक प्रमोद सिंह का कांग्रेस पर पलटवार

DESWA DESK : राम मंदिर में हुए चंदा चोरी मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक आनंद शंकर सिंह द्वारा सुंदरकांड पाठ और हवन कराए जाने पर एनसीए विधायक प्रमोद कुमार सिंह ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। रफीगंज विधायक ने कहा कि जो कांग्रेस पार्टी भगवान राम को नहीं मानती थी, गाली देती थी, आज उसे सनातन पर भरोसा आ रहा है और सुंदरकांड का पाठ कर रही है। इन्हें बहुत पहले जागना चाहिए था। इनको मंदिर से ज्यादा मस्जिद प्यारी लगती है। जब राम मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा हो रही थी तब इनके नेता वहां नहीं गए, क्योंकि अपने नाराज हो जाएंगे।

खैर देर से ही सही, अब इन्हें भी समझ आया कि सर्वशक्तिमान सनातन ही है। सनातन ही डूबती नाव को पार लगाता है। वहीं, चंदा चोरी के मुद्दे पर विधायक ने कहा कि कांग्रेस को चिंता करने की जरूरत नहीं है। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पूरी दुनिया जानती है। उनके राज्य में कोई गलत आदमी बच नहीं सकता। मैं विश्वास दिलाता हूं कि एक भी चंदा चोर बख्शा नहीं जाएगा, सबको सजा मिलेगी

प्रमोद सिंह ने महागठबंधन के नेताओं को भी सलाह देते हुए कहा है कि मैं अपने महागठबंधन के साथियों से कहूंगा कि सभी मिलकर सुंदरकांड का पाठ और हवन करें। सनातन का प्रचार-प्रसार करें, सनातनी ग्रंथों के अनुसार चलें, तभी उनका कल्याण होगा। बता दें कि औरंगाबाद के पूर्व कांग्रेस विधायक आनंद शंकर सिंह ने राम मंदिर चंदा चोरी मामले में चोरों को सद्बुद्धि देने के लिए सुंदरकांड पाठ और हवन का आयोजन किया था।