बिहार के युवाओं को बड़ी सौगात : टीआरई-4 में 32,388 शिक्षकों की होगी बहाली, शिक्षा विभाग ने बीपीएससी को अधियाचना भेजी

बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। टीआरई-4 के लिए शिक्षा विभाग ने बीपीएससी को अधियाचना भेज दी है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार 20 हजार नहीं, बल्कि 32 हजार से ज्यादा पदों पर बहाली होगी। खुद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। 

बिहार के युवाओं को बड़ी सौगात : टीआरई-4 में 32,388 शिक्षकों की होगी बहाली, शिक्षा विभाग ने बीपीएससी को अधियाचना भेजी

DESWA DESK : बिहार के शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। टीआरई-4 के लिए शिक्षा विभाग ने बीपीएससी को अधियाचना भेज दी है। सबसे बड़ी बात यह है कि इस बार 20 हजार नहीं, बल्कि 32 हजार से ज्यादा पदों पर बहाली होगी। खुद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने 'एक्स' पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है। 

मुख्यमंत्री ने एक्स पर पोस्ट कर कहा है कि - 
'TRE-4 के अंतर्गत 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग द्वारा अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है। गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।
हमारी सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने और बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रतिबद्ध है।'

पदों का विवरण :

कक्षा 1-5 : 3,847
कक्षा 6-8 : 8,563
कक्षा 9-10 : 3,877
कक्षा 11-12 : 16,101
कुल पद : 32,388