पटना में बड़ा रोजगार मेला आज से; ज्ञान भवन में जुटेंगी 80 से ज्यादा दिग्गज कंपनियां, 20 हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य

बिहार के युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर सामने आया है। राजधानी पटना के ज्ञान भवन में 19 से 23 अगस्त तक पांच दिवसीय राज्यस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस राज्य के सबसे बड़े रोजगार मेले का औपचारिक उद्घाटन विभागीय मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने किया। इस मेले के माध्यम से राज्य के 20 हजार युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

पटना में बड़ा रोजगार मेला आज से; ज्ञान भवन में जुटेंगी 80 से ज्यादा दिग्गज कंपनियां, 20 हजार युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य

DESWA DESK : बिहार के युवाओं के लिए रोजगार का एक बड़ा अवसर सामने आया है। राजधानी पटना के ज्ञान भवन में 19 से 23 अगस्त तक पांच दिवसीय राज्यस्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया है। युवा रोजगार एवं कौशल विकास विभाग द्वारा आयोजित इस राज्य के सबसे बड़े रोजगार मेले का औपचारिक उद्घाटन विभागीय मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने किया। इस मेले के माध्यम से राज्य के 20 हजार युवाओं को रोजगार से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है।

पांच दिनों तक चलने वाले इस मेगा जॉब फेयर में देश और दुनिया की 80 से अधिक प्रतिष्ठित कंपनियां हिस्सा ले रही हैं। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक, मेले में अभ्यर्थियों को बैंकिंग, वित्तीय सेवा, बीमा, रिटेल, लॉजिस्टिक्स और मैन्युफैक्चरिंग जैसे प्रमुख क्षेत्रों में करियर बनाने का मौका मिलेगा।

 बैंकिंग व फाइनेंस क्षेत्र में कोटक महिंद्रा बैंक, एचडीएफसी बैंक, मुथूट माइक्रोफिन लिमिटेड, क्लिक्स, टीवीएस क्रेडिट और रिटेल व ई-कॉमर्स में फ्लिपकार्ट, रिलायंस रिटेल, ट्रेंट लिमिटेड के अलावा टीसीआई एक्सप्रेस, जॉनसन (लिफ्ट एंड एस्केलेटर) समेत कई अन्य नामचीन कंपनियां भाग लेंगी।

आयोजकों के अनुसार, मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों और नियोजकों दोनों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इच्छुक उम्मीदवार संबंधित पोर्टल पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन पूरा कर इस मेले में शामिल हो सकते हैं। detjob.bihar.gov.in/gegistration पोर्टल पर आप चाहें तो पंजीकरण करा सकते हैं। रोजगार मेले से संबंधित जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर 18002965656 पर भी इच्छुक अभ्यर्थी जानकारी ले सकते हैं।