बिहार में भ्रष्टाचार पर वार:, विशेष निगरानी इकाई ने DPO को 50 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथों किया गिरफ्तार
बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने एक महिला अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को किशनगंज जिले के ठाकुरगंज में हुई, जहां ICDS की DPO अनीता कुमारी-2 को 50,000 रुपये घूस लेते समय पकड़ा गया।बताया जा रहा है कि अधिकारी ने एक व्यक्ति को सस्पेंड कराने की धमकी देकर भारी रकम की मांग की.....
राज्य में घूसखोरी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कार्रवाई होती है, गिरफ्तारी भी होती है, लेकिन सिस्टम में जमी भ्रष्टाचार की जड़ें जस की तस बनी हुई हैं। इसी बीच बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ी कार्रवाई सामने आई है। बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विशेष निगरानी इकाई (SVU) ने एक महिला अधिकारी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार को किशनगंज जिले के ठाकुरगंज में हुई, जहां ICDS की DPO अनीता कुमारी-2 को 50,000 रुपये घूस लेते समय पकड़ा गया।बताया जा रहा है कि अधिकारी ने एक व्यक्ति को सस्पेंड कराने की धमकी देकर भारी रकम की मांग की थी। शिकायत मिलने के बाद SVU की टीम ने सुनियोजित तरीके से जाल बिछाया और आरोपी अधिकारी को रिश्वत लेते ही गिरफ्तार कर लिया।
10 लाख रुपये की रिश्वत मांग
इस मामले में शिकायत नालंदा जिला के नूरसराय थाना क्षेत्र के जगदीशपुर तियारी निवासी नागेन्द्र कुमार ने दर्ज कराई थी। उनका आरोप है कि DPO उन्हें आरोप पत्र बनाकर निलंबित कराने की धमकी दे रही थीं और कार्रवाई से बचाने के बदले 10 लाख रुपये की रिश्वत मांग रही थीं।शिकायत की पुष्टि होने के बाद निगरानी टीम ने ट्रैप ऑपरेशन चलाया, जिसमें अधिकारी 50 हजार रुपये लेते हुए पकड़ी गईं। इस संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत कांड संख्या-08/2026 मामला दर्ज किया गया है।गिरफ्तार अधिकारी को शनिवार को पटना स्थित निगरानी न्यायालय में पेश किया जाएगा। फिलहाल SVU मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है और इस पूरे प्रकरण से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।













