विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : हाजीपुर अनुमंडल आपूर्ति कार्यालय का क्लर्क दो हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार 

विजिलेंस की टीम ने आज हाजीपुर अनुमंडल आपूर्ति कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्लर्क को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि लालगंज के जनवितरण दुकानदार किशन कुमार से  काम के बदले हाजीपुर अनुमंडल आपूर्ति कार्यालय के क्लर्क सुमन कुमार ने दो हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई : हाजीपुर अनुमंडल आपूर्ति कार्यालय का क्लर्क दो हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार 

DESWA DESK : विजिलेंस की टीम ने आज हाजीपुर अनुमंडल आपूर्ति कार्यालय में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक क्लर्क को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि लालगंज के जनवितरण दुकानदार किशन कुमार से  काम के बदले हाजीपुर अनुमंडल आपूर्ति कार्यालय के क्लर्क सुमन कुमार ने दो हजार रुपये रिश्वत की मांग की थी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और जैसे ही क्लर्क सुमन कुमार ने जनवितरण दुकानदार से दो हजार रुपये घूस लिया, विजिलेंस की टीम ने उसे रंगेहाथ दबोच लिया। बताया जा रहा है कि लालगंज के जनवितरण दुकानदार किशन कुमार से क्लर्क सुमन कुमार ने दो हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। मामला सत्य पाए जाने के बाद विजिलेंस ने जाल बिछाया और क्लर्क को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अनुमंडल कार्यालय परिसर में हड़कंप मच गया और देखते ही देखते अफरातफरी का माहौल कायम हो गया। 

इस संबंध में विजलेंस डीएसपी गोविंद चन्द्र माथुर ने बताया कि भ्रष्टाचार के खिलाफ विभाग की जीरो टॉलरेंस नीति है। शिकायत मिलने पर मामले का सत्यापन कराया गया और जाल बिछाकर क्लर्क को रंगेहाथ दबोचा गया है। आरोपी को हिरासत में लेकर पटना ले जाया जा रहा है, जहां पूछताछ के बाद उसे निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा।।