पटनासिटी में चेहल्लुम जुलूस के दौरान दो अखाड़ों के लोग भिड़े, हंगामा शांत कराने पहुंचे खाजेकलां थानाध्यक्ष का सिर फटा
बताया जा रहा है कि गुरहट्टा के पास चेहल्लुम के अवसर पर शिया समुदाय द्वारा निकाले जा रहे जुलूस के दौरान खाजेकलां थाना क्षेत्र के बेलवरगंज अखाड़े और दूसरे अखाड़े के जुलूस के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचे खाजेकलां थाना प्रभारी विद्यानंद वर्मा का सिर फट गया।
DESWA DESK : पटनासिटी में बुधवार को बिना अनुमति चेहल्लुम के मौके पर निकाले जा रहे जुलूस के दौरान अशोक राजपथ पर दो अखाड़ों के बीच विवाद के बाद हंगामा हो गया। घटना में खाजेकलां थाना प्रभारी विद्यानंद वर्मा का सिर फट गया, और वे बुरी तरह घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि गुरहट्टा के पास चेहल्लुम के अवसर पर शिया समुदाय द्वारा निकाले जा रहे जुलूस के दौरान खाजेकलां थाना क्षेत्र के बेलवरगंज अखाड़े और दूसरे अखाड़े के जुलूस के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हंगामे का रूप ले लिया। स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचे खाजेकलां थाना प्रभारी विद्यानंद वर्मा का सिर फट गया।
हंगामे के कारण अशोक राजपथ पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। मौके पर तैनात पुलिस बल ने आवश्यक कार्रवाई कर स्थिति को नियंत्रित किया और दोनों पक्षों को शांत कराया। घटना के बाद इलाके में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।