लखनऊ में सनसनीखेज वारदात : एसबीआई अफसर ने बैंक मैनेजर पत्नी और बहन की हत्या कर खुदकुशी की; यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी पत्नी

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया। एसबीआई में कार्यरत अफसर मानस वाजपेयी ने अपनी बैंक मैनेजर पत्नी दिव्या मिश्रा और अपनी सगी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली।  मृतका  दिव्या मिश्रा प्रसिद्ध यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी। वारदात के बाद आरोपी मानस वाजपेयी ने सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाया था, जिसमें लिखा था-धोखा दिया...। इस स्टेटस के बाद से ही अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी, जो कुछ ही देर में खूनी अंत में बदल गई।

लखनऊ में सनसनीखेज वारदात : एसबीआई अफसर ने बैंक मैनेजर पत्नी और बहन की हत्या कर खुदकुशी की; यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी पत्नी

DESWA DESK : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोमतीनगर थाना क्षेत्र में पारिवारिक विवाद ने भयावह रूप ले लिया। एसबीआई में कार्यरत अफसर मानस वाजपेयी ने अपनी बैंक मैनेजर पत्नी दिव्या मिश्रा और अपनी सगी बहन की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मारकर जीवन लीला समाप्त कर ली। 

मृतका  दिव्या मिश्रा प्रसिद्ध यूट्यूबर प्रज्ञा मिश्रा की बहन थी। वारदात के बाद आरोपी मानस वाजपेयी ने सोशल मीडिया पर स्टेटस लगाया था, जिसमें लिखा था-धोखा दिया...। इस स्टेटस के बाद से ही अनहोनी की आशंका जताई जा रही थी, जो कुछ ही देर में खूनी अंत में बदल गई।

शुरुआती पुलिस जांच के अनुसार, मानस और उनकी पत्नी दिव्या के बीच पिछले कुछ समय से अनबन चल रही थी। दोनों के बीच तलाक का मुकदमा भी चल रहा था, और दोनों अलग रहते थे। शादी के 12 साल बाद भी दोनों को कोई संतान नहीं थी। इस दौरान दोनों के बीच विवाद इतना बढ़ा कि स्थिति खूनी संघर्ष तक पहुंच गई।

मानस ने न सिर्फ अपनी पत्नी दिव्या को गोली मारी, बल्कि घर पहुंचर अपनी सगी बहन की भा गोली मारकर हत्या कर दी। दोनों की हत्या करने के बाद मानस ने उसी हथियार से खुद को गोली मार ली, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और हत्या में प्रयुक्त हथियार को जब्त कर लिया गया है। पुलिस आयुक्त कार्यालय के अनुसार, आरोपी के सोशल मीडिया स्टेटस, कॉल डिटेल्स और पारिवारिक पृष्ठभूमि की गहनता से जांच की जा रही है ताकि हत्या और आत्महत्या के सटीक कारणों का पता लगाया जा सके। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से इलाके में दहशत और शोक का माहौल है।